Petrol Diesel Price Today : कमाल है नहीं बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतें, जानें लखनऊ में आज का रेट | Lucknow Petrol Diesel Price Today Amazing not increasing prices Know | Patrika News

204

Petrol Diesel Price Today : कमाल है नहीं बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतें, जानें लखनऊ में आज का रेट | Lucknow Petrol Diesel Price Today Amazing not increasing prices Know | Patrika News


लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 2 December 2021 लखनऊ में पेट्रोल डीजल के भाव 29 दिन से स्थिर है। दिवाली से पहले तो पेट्रोल डीजल के भाव बेभाव हो कर बढ़ रहे थे पर केंद्र सरकार और यूपी सरकार ने करों में कटौती की, जिस वजह से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। राजधानी लखनऊ (Know today rate in Lucknow) में गुरुवार 2 दिसम्बर को पेट्रोल का भाव 95.25 रुपए/लीटर रहा। लखनऊ में 2 दिसम्बर को डीजल की कीमत 86.78 रुपए/लीटर है। तीन नवम्बर माह को पेट्रोल अपनी सबसे अधिक उंचाई पर था। 3 नवम्बर को पेट्रोल का रेल 106.94 रुपए/लीटर था। सितम्बर की 30 तारीख को लखनऊ में पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था। लखनऊ सहित यूपी के उपभोक्ता सरकार से उम्मीद लगाए हुए है कि पेट्रोल डीजल के रेट कुछ और कम हो जाएं।

पेट्रोल की कीमत आज Lucknow Petrol Price Today 2 December 2021:- राजधानी लखनऊ के पेट्रोल उपभोक्त आजकल खुश हैं। पिछले 29 दिनों से कीमतें नहीं बढ़ी हैं। आज 29वां दिन है जब पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। लखनऊ में 2 दिसम्बर को पेट्रोल की कीमत 95.25 रुपए/लीटर है। लखनऊ में 30 नवम्बर को पेट्रोल की कीमत 95.25 रुपए/लीटर थी। 31 अक्टूबर रविवार को पेट्रोल की कीमत 106.21 रुपए/लीटर थी। सितम्बर की 30 तारीख को पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था।

डीजल का रेट आज Lucknow Diesel Price Today 2 December 2021 :- लखनऊ में 2 दिसम्बर को डीजल की कीमत 86.78 रुपए/लीटर है। लखनऊ में 31 अक्टूबर को डीजल का रेट 98.51 रुपए/लीटर था। 30 सितम्बर को लखनऊ में डीजल का रेट 90.26 रुपए/लीटर था।

सिर्फ इतना काम करें मिलेगा भाव :- अगर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव जानना है तो मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसेज भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें। रोज़ाना सुबह 6 बजे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर नई दरें जारी करती हैं।

पेट्रोल-डीजल के रेट क्यों नहीं बढ़ रहे? : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अगले साल होने वाले हैं। मतदाता की नाराजगी सरकारें मोल नहीं लेना चाहती हैं। संभावना है कि, अप्रैल 2022 तक पेट्रोल-डीजल के रेट और कम हो जाएं पर बढ़ेंगे नहीं। हालांकि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम भी गिर रहे हैं।

यूपी के अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल का आज का भाव :-

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
आगरा 95.03 86.55
लखनऊ 95.26 86.80
वाराणसी 96.06 87.61
गोरखपुर 95.31 86.84
सुलतानपुर 95.26 84.07
रायबरेली 95.68 87.20
अलीगढ़ 95.45 86.95
प्रयागराज 95.20 86.48
कानपुर 94.95 86.48
नोएडा 95.49 87.01
गाजियाबाद 95.27 86.79।

Petrol Diesel Price Today : दिसम्बर शुरू पर नहीं बढ़ा पेट्रोल डीजल का भाव, जानें लखनऊ में आज का रेट

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News