petrol diesel price today: पेट्रोल-डीजल के दामों भारी बढ़ोतरी
आम आदमी को दिवाली ( diwali ) पर महंगाई का झटका देते हुए सरकारी तेल कंपनियों ( goverment oil companies ) ने पेट्रोल-डीजल के दाम में दो दिन की राहत के बाद बुधवार को फिर बढ़ोतरी कर दी है। देश में पेट्रोल ( petrol diesel price today ) अब 120 रुपए के पास चला गया है, वहीं डीजल 110 रुपए पहुंचने को बेताब है। बुधवार को तेल कंपनियों ने डीजल 38 पैसे और पेट्रोल 37 पैसे महंगा किया है।
जयपुर। आम आदमी को दिवाली पर महंगाई का झटका देते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में दो दिन की राहत के बाद बुधवार को फिर बढ़ोतरी कर दी है। देश में पेट्रोल अब 120 रुपए के पास चला गया है, वहीं डीजल 110 रुपए पहुंचने को बेताब है। बुधवार को तेल कंपनियों ने डीजल 38 पैसे और पेट्रोल 37 पैसे महंगा किया है। जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 115.21 रुपए और डीजल के दाम 106.47 रुपए प्रति लीटर हैं। दीवाली से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम का रोज बढऩा, फेस्टिव सीजन से पहले लोगों की मायूसी बढ़ा रहा है। कच्चे तेल के दामों में स्थिरता के बाद भी 24 अक्टूबर को भी पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं।
इसलिए बढ़ रहे दाम
ब्रेंट क्रूड के दाम 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहे हैं। इसके पूर्व 21 अक्टूबर को सुबह सात बजे ब्रेंट के दाम 86 डॉलर प्रति बैरल के पार 86.03 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहे थे। अमरीकी कच्चा तेल भी 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है। इस तरह से अमरीकी कच्चे तेल डब्ल्यूटीआई के दामों में भी गिरावट का रुझान है। लेकिन पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 107.94 रुपए व डीजल के दाम 96.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 113.80 रुपए व डीजल के दाम 104.75 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 108.45 रुपए और डीजल 99.78 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 104.83 रुपए और डीजल के दाम 100.92 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।