प्रियंका बोलीं, चौकीदारों को ग़रीबों की परवाह नहीं

347

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों केन्द्र की मोदी व यूपी की योगी सरकार पर ख़ूब बरस रहीं हैं। एक ख़बर का हवाला देते हुए प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गन्ना किसानों के परिवार दिन रात मेहनत करते हैं, मगर उत्तर प्रदेश की सरकार उनके भुगतान का ज़िम्मा भी नहीं लेती। उन्होंने मोदी का नाम लिए बग़ैर उन पर अमीरों की ड्यूटी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये चौकीदार सब अमीरों की ड्यूटी करते हैं, ग़रीबों की इन्हें परवाह नहीं।

Priyanka gandhi 4 -

प्रियंका के ट्वीट का जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की बदहाली के लिए सपा-बसपा की सरकारें ज़िम्मेदार हैं। उन्होंने कहा जब से उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार सत्ता में आई है तब से 57,800 करोड़ रूपये का बकाया भुगतान किया जा चुका है। ये रकम कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा है। पिछली सपा-बसपा सरकारों ने गन्ना किसानों के लिए कुछ नहीं किया जिससे किसान भुखमरी का शिकार हो रहा था।

BJP 27 -

पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के परिवार दिन रात मेहनत करते हैं। मगर उप्र सरकार उनके भुगतान का भी ज़िम्मा नहीं लेती। किसानों का 10 हज़ार करोड़ रूपये सरकार पर बकाया है। इसका मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फ़सल सबकुछ ठप्प हो जाता है। यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं।

Congress 23 -

आपकी जानकारी के लिए – अपनी समस्याओं से पीड़ित गन्ना किसान प्रियंका गांधी से मिल चुके हैं और अपनी समस्याएं उन्हें बता चुके हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका आम चुनाव 2019 के रण में गन्ना किसानों के मुद्दे को पुरज़ोर तरीक़े से उठाएंगी।