कई मसाज पार्लर और स्‍पा में स्‍पेशल टीम ने मारा छापा, 65 महिलाएं और 8 पुरुष रंगे हाथ गिरफ्तार

718

हैदराबाद के साइबराबाद में एक मसाज पार्लर में पुलिस ने रेड कर वहां से करीब 65 महिलाओं को बचाया है। ये महिलाएं गैर-कानूनी तरीके से यहां लाई गईं थीं और उनसे मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफिरोशी का धंधा कराया जा रहा था। पुलिस द्वारा बचाई गई महिलाओं में 34 थाइलेंड की हैं और अन्य 21 महिलाएं उत्तर-पूर्वी राज्यों से हैं। पुलिस ने रंगे हाथ आठ आदमियों को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी विश्वा प्रसाद ने कहा कि साइबराबाद पुलिस द्वारा शहर के स्पा और मसाज पार्लरों पर छापा मारा जिनपर संदेह था कि वे अपने इस कारोबार की आड़ में मानव तस्करी कर महिलाओं से देह व्यापार करा रहे हैं।

पुलिस द्वारा यह रेड माधापुर, रैदुर्गम और गाछीबाउली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 स्पा और मसाज पार्लरों पर मारी गई। डीएसपी ने बताया कि इस रेड में हैदराबाद की 9 और एक पंजाब की महिला को भी बचाया गया है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन मानव तस्करी के पीछे मुख्य व्यक्ति की पहचान की जा चुकी है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय दासारी सिद्धार्थ के रुप में की गई है। आरोपी ट्राइपेड वीनस एंड हीलिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटिड का मालिक है।

आरोपी अपने बैंकॉक और मुंबई में बैठे एजेंट्स के जरिए टीनेज लड़कियों को अपने यहां मंगवाता था। ये सभी 12 स्पा का मालिक सिद्धार्थ ही है। थाइलेंड से लाई गई महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर हैदराबाद लाया गया था। एक बार जब महिलाएं हैदराबाद पहुंच जाती थीं तो उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता था ताकि उनसे धंधा करवाया जा सके और वे कहीं भाग न सकें। सिद्धार्थ के साथ सरफराज़ अली, विनय और अजय के अलावा कई अन्य लोग भी उसका इस गैर कानूनी कारोबार में साथ देते थे। सिद्धार्थ हर महीने 90 लाख रुपए कमाता था। फिलहाल सिद्धार्थ और उसके साथी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।