राजनाथ बोले, कांग्रेस देशद्रोहियों के साथ खड़ी है

172

आम चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी घोषणापत्र को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमला बोल रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में राजद्रोह क़ानून को ख़त्म करने का वादा किया है। कांग्रेस के इस वादे से साफ़ ज़ाहिर होता है कि कांग्रेस देशद्रोहियों के साथ खड़ी है।

BJP 14 -

भारतीय जनता पार्टी समेत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘हम निभाएंगे’ नाम से जारी कांग्रेस के घोषणापत्र पर लगातार क़रारा प्रहार करने में लगे हुए हैं। बीजेपी ने घोषणापत्र में राजद्रोह के क़ानून को ख़त्म करने के कांग्रेस के वादे पर हमलावर रुख़ अपनाए हुए हैं। एक चुनावी रैली के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा की अगुआई में एनडीए की सरकार बनने पर राजद्रोह के क़ानून को और सख़्त किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में राजद्रोह के क़ानून को ख़त्म करने का वादा करके ये साफ़ कर दिया है कि वह देशद्रोहियों के साथ खड़ी है। देश की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ़ नहीं करेगी, जो सामाजिक सद्धभाव और एकता को तोड़ने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आगे विश्वास जताते हुए कहा कि एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी और राजद्रोह के क़ानून को और कड़ा किया जाएगा’।