जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

326
news
जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 19 अक्टूम्बर 2020 सोमवार- आश्विन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 2-07 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- अनुराधा नक्षत्र मध्यरात्रि 3-53 बजे तक रहेगा फिर गंडमूल संज्ञक ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू होगा- आयुष्मान योग दोपहर 1-19 बजे तक रहेगा फिर सोभाग्य योग शुरू होगा- गर करण दोपहर 2-07 बजे तक रहेगा- चंद्रमा दिनरात वृश्चिक राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-05 बजे से 9-31 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा में रहेगा- आज अभिजित मुहर्त 12 बजे से 12-46 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धियोग और रवियोग सुबह 6-39 बजे से मध्यरात्र 3-53 बजे तक रहेगे- आज सूर्योदय सुबह 6-39 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-06 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज विपरीत दिन है इसलिए जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दे और बिना कारन के किसी और के कार्यो में दखल भी न दे | अगर किसी कारन से आप बाहर जा रहे है तो पूरी सावधानी रखे कोई वस्तु खोने का या हानि का योग बना हुवा है |

वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है जीवनसाथी के साथ आप घूमफिर सकते है होटल आदि में भी जा सकते है | जिनका रिश्ता तय होने में दिक्कत हो रही है आज प्रयास शुरू करे जल्दी रिश्ता बन सकता है | साझेदारी के कार्यो में सफलता मिलेगी | आर्थिक स्थति सुधरेगी |

मथुन-आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत कम दे रहा है मगर सफलता फिर भी आपको मिलेगी | नए काम की तेयारी शुरू कर सकते है | पुराने मित्रो से मुलाकात हो सकती है | अपने परिवार में आपकी सलाह से लाभ मिलेगा | निजी हित के कार्य रुकने के बाद आगे बढ़ेगे |
कर्क- आपके लिए अभी समय में थोडा सुधार दिखाई दे रहा है दिन भी सामन्यतया अच्छा ही बीतेगा | विपरीत स्थति हो तो शांति से जो चल रहा है उस पर ही दे | नए काम में लाभ की स्थति बनेगी और आर्थिक स्थति भी कुछ अच्छा सुधार होने के संकेत है |

astrological consultancy services 500x500 15 -

सिंह- आपके लिए आज सामान्य दिन है रुक रुक कर काम बनते रहेगे | स्वास्थ्य थोडा नरम गरम रह सकता है | पारिवारिक माहोल थोडा परेशानी पैदा कर सकता है लेकिन सब कुछ जल्दी ही अच्छा भी हो जाएग | नए लोगो के साथ सोच समझकर व्यवहार करे और वाणी पर नियंत्रण रखे |

कन्या- आपके लिए आज अच्छा दिन है सभी प्रकार के काम बनेगे | मित्रो का और परिवार का सहयोग मिलेगा | अपने निजी हित के काम बनाने में आसानी रहेगी | नए काम करने के लिए भी दिन अच्छा है और धन सम्बन्धी मामले भी पक्ष में रहेगे | यात्रा के लिए शुभ योग है |

तुला- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है धनदायक दिन है | उधारी आदि वसूलने के और कही रुके अटके पैसे हो तो आज ही आप मांगे जल्द मिलने की उम्मीद रहेगी | परिवार में कोई नए मेहमान के आने से रोनक रहेगी या मिलने को कई लोग आ सकते है | कार्य सफलता का दिन है |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन शुभ और अनेकानेक सफलता को दर्शाता है लेकिन धन सम्बन्धी मामले अभी भी कुछ रुके रहने की संभवना है वैसे तो रूटीन का काम आसानी से बनेगा | परिवार में खुशहाली का संकेत है | नए काम की शुरुवात करना ठीक रहेगा |

rashifal 1 14 -

धनु- आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत जैसा रहेगा | आर्थिक मामले चिंता का कारन बन सकते है | उधार देने से बचे और कोई वस्तु की खरीददारी करे तो उसके बारे में पूरी जानकारी ले ले अन्यथा आप किसी बेकार वस्तु अपने घर ला सकते है | रात में नींद कम आएगी |

मकर- आपके लिए दिन अच्छा है कही से कोई शुभ समाचार मिलने के योग है | आर्थिक लाभ के संकेत भी साफ़ साफ़ बन रहे है धीरे धीरे स्थति में सुधार होगा और अपने कार्यो में सफलता से आप उत्साहित भी रहेगा | व्यापर वव्साय में उन्नति होगी | दिन सुखद बीतेगा ऐसी पूरी सम्भावना है |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | सोचे समझे काम बनाने में आसानी रहेगी | मित्रो का सहयोग रहेगा | थोडा बहुत जीवन में बदलाव भी संभव है या कही कोई स्थान परिवर्तन करना हो तो थोड़े प्रयास से सफलता मिल सकती है निजी कार्यो परिवार के सहयोग से बनेगे |

मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है भाग्य साथ देगा | धार्मिक रूचि बढ़ेगी कुछ धार्मिक खर्च भी होंगे | आपके लिए अब पुराने रुके अटके काम को आगे बढाने में और करने में लाभ मिलेगा | यात्रा के योग प्रबल है | अच्छे नए लोगो से सम्पर्क बढेगा | आर्थिक लाभ भी होगा थोडा |

यह भी पढ़े :महादेव की सबसे प्राचीन प्रतिमा और शिवलिंग कहाँ स्थापित है?