जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

465
news
जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 15 अक्टूम्बर 2020 गुरुवार- आश्विन(अधिक)मास कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि सुबह 8-33 बजे तक रहेगी फिर चतुर्दशी तिथि शुरू होगी जो अगले दिन सूर्योदय पूर्व सुबह 4-52 बजे तक रहेगी फिर अमावस्या शुरू होगी- उतराफाल्गुनी नक्षत्र शाम 5-58 बजे तक रहेगा फिर हस्त नक्षत्र शुरू होगा- ब्रह्म योग दिन में 10-21 बजे तक रहेगा फिर इंद्र योग शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कन्या राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 1-50 बजे से 3-17 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-00 बजे से 12-47 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-37 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-10 पर होगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन साधारण दिन है | मानसिक उलझन या कोई काम की रुकावट आपके लिए मूड ख़राब करने का काम कर सकती है, अभी कोई नया काम शुरू न करे और न ही किसी से उलझे वैसे पुराने मित्र से मुलाकात होगी |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | सोचे समझे सभी काम समय पर बनते चले जायेगे | कोई शुब समाचार आ सकते है परिवार में भी सुख शांति रहेगी | आय में बढ़ोतरी होगी | यात्रा पर जा सकते है | संतान सुख अच्छा मिलेगा |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन साधारण लग रहा है | चौथा चंद्रमा कुछ मानसिक उद्वेग पैदा करेगा | सुख सुविधा पर अधिक खर्च होगा लेकिन आज कोई बहुत बड़ी वस्तु की खर्द्दारी से बचे तो अच्छा होगा | लड़ाई झगडे में न पड़े शांति रखे |
कर्क- आपके लिए आज का दिन मिलेजुले फलप्रद रहेगा | कार्य की अधिकता के चलते थकावट आदि महसूस करेगे | शेयर मार्किट से आज लाभ मिलेगा | यात्रा का लाभ मिलेगा | परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा |
सिंह- आपके लिए आज का दिन शुभ ही है | अब नए नवरात्री की शुरुवात से आप आशा करे की समय में जल्दी कुछ बदलाव आएगा | आज आर्थिक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी या कुछ आश्वासन मिलेगा | परिवार में भी रोनक रहेगी |

astrological consultancy services 500x500 14 -


कन्या- राशी वालो के लिए बहुत अच्छा दिन है | चंद्रमा राशी में गोचर कर रहा है इसका भरपूर लाभ मिलेगा | सफलता आपके कदम चूमेगी | कोई शुभ समाचार मलने से परिवार में खुशिया बढ़ेगी |
तुला- आपके लिए आज का दिन थोडा सा प्रतिकूल बन गया है इसलिए आज कोई बड़ा खर्च न करे जो भी खर्च करे वह सोच समझकर करे | अभी यात्रा का प्रोग्राम टालना ठीक रहेगा यतिवाणी के अनुसार आज कर्जा भी न ले और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा है लाभ का दिन है | काम काज में तेजी रहने के संकेत है लेकन कुछ मायूसी भी दिखाई दे रही है | धेर्य से काम करेगे तो लाभ हो जायेगा | किसी वस्तु का संग्रह करने क लिए आज का दिन अच्छा है |

rashifal 1 13 -


धनु- आपके लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आया है | आज आपका सम्पर्क क्षेत्र बढेगा | आज बड़े अधिकारी या उच्च पद प्राप्त लोगो से मुलाकात हो सकती है अगर आपको किसी से मिलने के लिए जाना है तो जरुर जाए |
मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | धर्म ध्यान में रूचि बढ़ेगी | कोई छोटी मोटी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते है | आज रुके अटके काम पुनः शुरू करने से लाभ मिलेगा लेकिन आज किसी से खाने पिने का समान न ले |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत है | कुछ मानसिक चिंताए और कुछ अज्ञात भय मन में उठकर चिंता को बढ़ा सकते है या कोई आज बिना मतलब आपसे बहस बाजी में उलझ सका है | शांति से दिन बिताए |
मीन- आपके लिए आज का दिन मध्यम है लेकन घुमने फिरने के शोख को आज पूरा कर सकते है | अपने जीवनसाथी के साथ शोपिंग कर सकते है | अपने परिवार के साथ भी आज कोई खास समय बिताने का मौका मिल जायेगा | खर्च पर नियंत्रण रखे |

यह भी पढ़े:जानिए ऐसा कौन- सा देश है जहां जेल नहीं है?