इस साल के आखिर में रिलायंस जियो लॉन्च कर सकता है ‘जियो पेमेंट बैंक’

267

रिलायंस जियो अब जल्द ही अपना बैंक खोलने जा रहा है | ये एक ऑनलाइन बैंक होगा | इससे पहले पेटीएम और एयरटेल ने अपना बैंक लाया है | जियो ने अपना 4G सीम लॉन्च करके पहले ही मार्केट में अपना कब्ज़ा जमा लिया था अब वो बैंक सेक्टर में भी अपना दाव आजमा रहे है |

रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो इसी महीने जियो पेमेंट बैंक लॉन्च करने वाला था | लेकिन किसी कारण से वो नहीं हो पाया | अब ये पेमेंट बैंक दिसंबर तक आ सकता है | जियो इस पेमेंट बैंक के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ साझेदारी में बैंक को लॉन्च कर सकता है |

Reliance JioMoney e1480916874743 -

आरबीआई ने जियो को इस पेमेंट बैंक के ऑपरेशन के लिए कुछ सुझाव दिए है | साथ ही कंपनी के जियो फोन का शिपिंग अभी जारी है इस लिए कंपनी एक बार में एक ही उत्पादन पर ध्यान देना चाहती है | जियो अपनी नयी बैंक के साथ ब्रॉडब्रैंड सेवा का भी लॉन्च कर सकता है |

भारत में सबसे पहले एयरटेल ने आरबीआई से पेमेंट बैंक का लाइसेंस लिया लिया था | पेमेंट बैंक में 1 लाख से ज्यादा रुपये नहीं रखे जा सकते और ये बैंक लोन भी नही देता |