राहत भरा शुक्रवार: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 77.13 रुपये लीटर डीजल बिक रहा इस शहर में

279
राहत भरा शुक्रवार: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 77.13 रुपये लीटर डीजल बिक रहा इस शहर में

राहत भरा शुक्रवार: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 77.13 रुपये लीटर डीजल बिक रहा इस शहर में

Petrol  Diesel Price Today: आज यानी शुक्रवार सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए।  लगातार 64वें दिन भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं पटना में पेट्रोल कोलकाता (104.67), चेन्नई  (101.40 ) और बेंगलुरु (100.58)  से भी महंगा है। जबकि, आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में तो सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में है।

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70
पटना 105.90 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
दिल्ली 95.41 86.67
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

स्रोत: आईओसी

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले नहीं बढ़ने वाले! पहले भी ऐसा हो चुका है

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

यह भी पढ़ें: मर्डर के 18 केस, इंदिरा गांधी को भी धमकी देने वाले गैंगस्टर के गांव से आने वाला अनिल दुजाना कौन है, जानिए

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc

Source link