बुंदेलखंड: मोदी ने जल संरक्षण का किया आह्वान तो ग्रामीणों ने भी भरी हुंकार, नतीज़ा रहा ऐसा..

282
http://news4social.com/?p=53991

भारत देश में कहीं बाढ़ आती है तो कहीं सूखा भी रहता है। यह दिलचस्प बात महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। हर साल खबर आती है कि मुंबई में बाढ़ आ गयी है वही महाराष्ट्र के अन्य जिलों से खबर आती है कि वहाँ सूखा पड़ा हुआ है। हम सभी जानते हैं कि जल है तो कल है और जल ही जीवन है। आइये जानते हैं कि सूखे के संबंध में बुंदेलखंड में चल रही जल संरक्षण की मुहिम के बारे में-

यह बात साबित करके दिखाया बुंदेलखंड के लोगो ने। बुंदेलखंड के बांदा जिले में गांव-गांव आयोजित हुईं जल चौपालें इस बात की गवाह हैं। चौपालों के तहत ‘तालाब-कुआं जियाओ’ अभियान ने जल संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान कर रहा है। बुंदेलखंड में हो रहे जल संरक्षण की इस अनूठी पहल की गूंज प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी पहुंच गई। जिसके बाद जल शक्ति मंत्रालय ने इस अभियान का जायजा लिया।

Tap -

2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांदा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि बुंदेलखंड में पानी से सम्बंधित मुद्दों को जल्द हल करना होगा। मोदी की इस बात को बुंदेलियो ने गाँठ बांध लिया। चुनाव प्रचार के बाद से ही यहां जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया।

जल संरक्षण करने के लिए सबसे पहले गांव-गांव जल चौपालें आयोजित की गईं, फिर इसके बाद ‘तालाब-कुआं जियाओ’ अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी हीरा लाल ने किया। इस जल संरक्षण की जाँच पिछले दिनों भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर की थी।

यह भी पढ़ें: खाँसी की सीरप की वजह से पृथ्वी शॉ पर लगा नवंबर तक बैन

आपको बता दें कि जल संरक्षण के कार्यक्रमों की रूप रेखा जिला प्रशासन ने तैयार की। इसके लिए कुएं-तालाबों का पूजन और दीपदान कर पहले चरण में भूजल बढ़ाओ, पेयजल बचाओ अभियान के तहत छह ब्लाकों में जल चौपालों का आयोजन किया। ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के बाद दूसरा चरण 10 मई से शुरू किया गया। इसे कुआं-तालाब जियाओ नाम दिया गया। अभियान में गांव-गांव तालाबों और कुओं का पूजन शुरू कराया गया। जिले की 471 ग्राम सभाओं में दीपदान कार्यक्रम हुआ। बांदा शहर के नवाब टैंक तालाब में प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त वेंकेटेश्र्वर लू ने दीपदान किया था।