अदनान सामी को पहचानना हुआ मुश्किल! जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस बोले- ये कोई और है!

106


अदनान सामी को पहचानना हुआ मुश्किल! जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस बोले- ये कोई और है!

बॉलिवुड के फेमस सिंगर अदनान सामी कभी 230 किलो के हुआ करते थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपना काफी वजन कम किया, लेकिन अब मालदीव से उनकी जो नई फोटोज सामने आई हैं, उसमें सिंगर को पहचानना मुश्किल हो रहा है। अदनान पूरी तरह से बदले नजर आ रहे हैं। एक नजर में आपको लगेगा कि ये कोई और है! उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस भी शॉक्ड हैं। हर कोई कह रहा है कि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

अदनान सामी (Adnan Sami) इस समय मालदीव (Maldives) में हैं और फैमिली के साथ वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। ब्लैक कलर की टीशर्ट में आंखों पर काला चश्मा पहने अदनाम सामी (Adnan Sami Massive Transformation) को देख फैंस हैरान रह गए। वो एकदम अलग नजर आ रहे हैं। उनके पोस्ट पर फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘उनकी उम्र वापस लौट रही है।’ दूसरे फैन ने कॉमेंट किया, ‘तुम कौन हो?’

CAA पर पाकिस्‍तान को अदनान सामी की नसीहत- भारत के मामलों में पड़ोसी न घुसाएं अपनी नाक
फैंस ने कहा- दिनों दिन उम्र घट रही है


50 साल के Adnan Sami को देख सबकी निगाहें उन पर थम गई हैं। उनकी एक और फोटो वायरल हो रही है, जिसको देख वाकई आप कहेंगे कि ये अदनान नहीं हैं! इस पोस्ट पर भी लोगों ने कॉमेंट किया है। एक ने लिखा, ‘मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। जबरदस्त बदलाव।’ दूसरे ने लिखा, ‘लोग दिन-ब-दिन बूढ़े हो रहे हैं, लेकिन सामी यंग होते जा रहे हैं।’

6 महीने ही जिंदा रह पाते अदनान!


अदनाम कई साल से अपने वजन को कम कर रहे हैं। उनका वेट 230 किलो पहुंच गया था, जिसके बाद घुटनों पर जोर पड़ने लगा था। तब डॉक्टर्स ने उन्हें वजन कम करने की नसीहत दी थी और कहा था कि अगर उन्होंने वेट कम नहीं किया तो सिर्फ 6 महीने ही जिंदा रह पाएंगे, जिसके बाद उन्होंने फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया।

11 महीने में कम किया 165 किलो वजन

adnan sami

अदनान सामी के पोस्ट पर फैंस के कॉमेंट

बताया जाता है कि उन्होंने 11 महीने में ही 165 किलो कम कर दिया था। पहले वो वॉक करते थे। फिर थोड़ा वजन कम होने के बाद ट्रेडमिल और कार्डियो करना शुरू किया। इसके साथ उन्होंने अपने खाने पर बहुत कंट्रोल किया और हेल्दी डाइट लेना शुरू किया। वो तला-भुना नहीं खाते थे और चीनी बिल्कुल बंद कर दी थी।

पद्मश्री से किया गया है सम्मानित


अदनाम सिंगर, म्यूजिशियन, म्यूजिक कंपोजर और पियानिस्ट हैं। वो हिंदी और साउथ मूवीज के लिए इंडियन और वेस्टर्न म्यूजिक बनाते हैं और गाते भी हैं। उन्हें संगीत की दुनिया में शानदार योगदान देने के लिए देश के सर्वोच्च पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

पांच साल की उम्र से पियानो बजा रहे हैं अदनान


अदनाम सामी UK में पले-बढ़े हैं और वो कनाडा में रहने लगे थे। वो पांच साल की उम्र से ही पियानो बजा रहे हैं। उन्होंने पंडित शिवकुमार शर्मा से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक सीखा था। जब वो 10 साल के थे, तब आशा भोसले ने अदनान को लंदन में आरडी बर्मन के कॉन्सर्ट में देखा था और उन्हें म्यूजिक में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया था।

गाए हैं कई हिट गानें


अदनान ने ‘भर दो झोली मेरी’, ‘तेरा चेहरा’, ‘भीगी भीगी रातों में’, ‘मेरी याद रखना’, ‘सुन जरा’, ‘तेरे बिना जिया जाए ना’ और ‘शायद यही तो प्यार है’ जैसे एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं।

अदनान ने की हैं चार शादियां


साल 1993 में अदनान ने पहली शादी ऐक्ट्रेस Zeba Bakhtiar से की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम Azaan Sami Khan है। इनकी शादी तीन साल में टूट गई थी। दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2001 से वो इंडिया में रहने लगे। इसी साल उन्होंने दुबई की रहने वाली Arab Sabah Galadari संग शादी की। ये दोनों की ही दूसरी शादी थी। Arab का पहली शादी से एक बेटा भी था। इनका रिश्ता डेढ़ साल में ही खत्म हो गया।

बेटी पर खूब प्यार लुटाते हैं अदनान


साल 2008 में Arab मुंबई वापस लौटीं और अदनान से दोबारा शादी की और उन्हीं के साथ रहने लगीं, लेकिन इस बार भी ये शादी एक साल तक ही चल पाई। इसके बाद ने फिर से डिवॉर्स फाइल किया। साल 2010 में अदनान ने Roya Sami Khan से शादी की। दोनों की पहली मुलाकात इंडिया में ही हुई थी और अदनान ने उन्हें प्रपोज किया था। साल 2017 में दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम Medina Sami Khan है।





Source link