अपराधी का पेड़ पर लटका मिला शव, कई मामलों में दर्ज थे मुकदमे
– पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले में भी था वांछित
NEWS 4 SOCIAL
जालौन. जिले में रविवार को महेवा-पिपरोधा मार्ग पर खेत में एक अपराधी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जब लोगों ने देखा तब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने आत्महत्या की है। उस पर अपराध के कई मामले भी दर्ज थे।
कालपी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आर.पी. सिंह ने सोमवार को बताया कि चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव निवासी मंटाई दर्जी (50) का शव रविवार को महेवा-पिपरोधा मार्ग पर खेत में एक पेड़ से फंदे से लटका मिला। उसके खिलाफ रामपुरा, कुठौंद और चुर्खी थाना में कई मामले दर्ज हैं। साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में भी वह वांछित था।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चुर्खी थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले में पुलिस मंटाई दर्जी की काफी दिनों से तलाश कर रही थी लेकिन वह पुलिस की नजरों से कई दिनों से बचता आ रहा है।