कश्मीर पर जो मोदी ना कर पाए, इस महिला ने कर दिखाया!

344

सोशल मीडिया पर मंगलवार से ही एक वीडिया वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक महिला कश्मीर के लाल चौक पर “भारत माता की जय” के नारे लगा रही हैं। बता दें कि कश्मीर का लाल चौक बेहद ही संवेदनशील इलाका माना जाता है, इस स्थिति में इस महिला का लाल चौक पहुंचकर भारत मात की जय के नारे लगाना बड़ी बात है। कहा जा रहा है कि महिला कश्मीरी पंडित है और वीडियो 15 अगस्त की ही है, पर इस बात की हम पुष्टि नहीं करते हैं।

 

लाल चौक के बारे में हम आपको बता दे कि इसका नाम रूस की क्रांति से प्रभावित होकर लेफ्टविंग के लोगों ने रखा था। यही वो चौक है जहां 1948 में नेहरू ने तिरंगा फहराया था और शेख अबदुल्ला समेत वहां उपस्थित लोगों से ये वादा किया था कि हम कश्मीर में जनमत संग्रह करवाएंगे और जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने बारे में फैसला लेने का पूरा हक दिया जाएगा। नेहरू ने ये भी कहा था कि हम जम्मू-कश्मीर के अवाम को ही नहीं पूरी दुनिया को ये विश्वास दिलाते हैं कि यहां के लोगों को अपने बारे में फैसला लेने का अधिकार दिया जाएगा। इस बात को लेकर नेहरू जी की काफी आलोचना भी होती है।

 

2011 में भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता से लाल चौक तक एकता यात्रा निकालते हुए लाल चौक पर तिरंगा फहराने का एलान किया था, लेकिन तत्कालीन केंद्र की यूपीए सरकार और जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस गठबंधन की सरकारों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। जिसके बाद देशभर में इसकी काफी आलोचना हुई थी। इस मामले में हमेशा ये आवाज उठती है कि आखिर जब कश्मीर को हम भारत का अभिन्न अंग है तो फिर लाल चौक में तिरंगा क्यों नहीं फहराया जाता है। हालांकि 26 जनवरी, 1992 में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुलरी मनोहर जोशी ने लाला चौक पर तिरंगा फहराया था। कश्मीर में आजकल हालात कुछ ज्यादा ही बिगड़े हुए हैं। ऐसे में खुलेआम इस महिला का भारत माता की जय के नारे लगाना सराहनीय और हमारे लिए साकारात्मक संदेश होना चाहिए। क्योंकि मोदी जी तो ये वादा करके आए थे कि कश्मीर से धारा 370 हटाया जाएगा लेकिन इन तीन सालों में सरकार ने इस पर अब तक डकार तक नहीं लिया है। मोदी जी को देश के लोगों की भावनाओं समझते हुए कश्मीर पर कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।