धार्मिक स्थलों का सम्मान हो, उत्तराखंड में मजारों के तोड़ने पर मायावती का हमला… कांग्रेस पर भी निशाना

12
धार्मिक स्थलों का सम्मान हो, उत्तराखंड में मजारों के तोड़ने पर मायावती का हमला… कांग्रेस पर भी निशाना

धार्मिक स्थलों का सम्मान हो, उत्तराखंड में मजारों के तोड़ने पर मायावती का हमला… कांग्रेस पर भी निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है। साथ ही, उत्तराखंड में मजारों पर हुई कार्रवाई के मामले में भी करारा वार किया है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। उत्तराखंड में मजारों पर कार्रवाई पर मायावती ने कहा कि अचानक मजार तोड़ने का फैसला सही नहीं है। धार्मिक स्थलों को सही स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीजेपी में सॉफ्ट हिंदुत्व की होड़ मची हुई है। मायावती के हिंदुत्व वाले बयान को काफी अलग नजरिए से देखा जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड में मजार तोड़े जाने पर चल रही राजनीति पर भी ध्यान देने की जरूरत बसपा प्रमुख ने बताई है।बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्पष्ट स्वर में कहा कि बसपा हर धर्म का सम्मान करती है। बसपा के शासन के दौरान सभी धर्म को बराबर स्थान दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया किया दलितों का हर स्तर पर शोषण हो रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा अन्य राज्यों में दलितों की बात करने वाली अपने शासन वाले प्रदेशों में दलित अत्याचार के मामलों को रोकने में विफल क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में दलितों की स्थिति खराब है। दलितों का शोषण हो रहा है। उत्तराखंड में मजारों को तोड़ने के मसले पर मायावती ने कहा कि धार्मिक स्थलों का सम्मान होना चाहिए। मजारों को हटाने पर राजनीति हो रही है। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

मायावती ने हिंदुत्व की लड़ाई पर बोला हमला

मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अब दोनों में लड़ाई हिंदुत्व की चल रही है। दोनों पार्टियां यह साबित करने में जुटे हुए हैं कि कौन सबसे बड़ा भक्त है? सबसे अधिक पूजा-पाठ करने में माहिर है। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि दोनों पार्टियां हिंदू धर्म को छोड़कर बाकी सभी धर्मों की उपेक्षा कर रही हैं। इनका यह कार्य सभी धर्मों को समान रूप से देखने के खिलाफ है। बसपा सभी धर्मों को एक समान नजरिए से देखती है। सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि भारत में केवल हिंदू धर्म को मानने वाले लोग ही नहीं रहते हैं। मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध आदि धर्म के लोग भी निवास करते हैं।

बसपा प्रमुख ने कहा कि दोनों पार्टियों को हिंदू के साथ-साथ अन्य धर्म और उसके मानने वाले लोगों का सम्मान करना चाहिए। उनके हितों का ध्यान रखना चाहिए। यही उचित होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मानना है कि देश के सभी धर्म के धार्मिक स्थलों और रिकॉर्ड का उचित तरीके से सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में धार्मिक स्थलों और रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी है। यह उचित और न्यायसंगत नहीं है। इससे आपसी भाईचारा और सद्भाव पर असर पड़ा है।

लव जिहाद पर भी मायावती का बड़ा बयान

लव जिहाद के मसले पर मायावती का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में देश में लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन कराने को लेकर भी विवाद खड़ा हो रहा है। इनकी आड़ में देश में धार्मिक उन्माद पैदा क्या जा रहा है। यह उचित नहीं है। देश की जनता इससे जरूर सावधान रहेगी। यूपी में अपराधियों के आपसी तांडव पर भी मायावती ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इससे जनता में दहशत पैदा हुई है। इस ओर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। सरकार को बसपा की ओर से यह सलाह भी है।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News