धोनी अब भी भारत के लिए खेल रहे होते लेकिन… वसीम अकरम का ‘कैप्टन कूल’ को लेकर हैरतअंगेज दावा

12
धोनी अब भी भारत के लिए खेल रहे होते लेकिन… वसीम अकरम का ‘कैप्टन कूल’ को लेकर हैरतअंगेज दावा


धोनी अब भी भारत के लिए खेल रहे होते लेकिन… वसीम अकरम का ‘कैप्टन कूल’ को लेकर हैरतअंगेज दावा

ऐप पर पढ़ें

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटीकपीर बल्लेबाज एमएस धोनी ने तीन साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था लेकिन वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में 41 वर्षीय धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2023 चैंपियन बनकर इतिहास रचा है। सीएसके ने सर्वाधिक पांच आईपीएल ट्रॉपी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। कहा जा रहा था कि आईपीएल 2023 धोनी का बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन हो सकता है लेकिन ‘कैप्टन कूल’ ने आईपीएल 2024 में फिर से खेलने के संकेत दिए। हैं। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का मानना है कि धोनी अब भी भारतीय टीम के लिए खेल रहे होते लेकिन उन्होंने सही समय पर सही फैसला लिया।

बता दें कि धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2019 में खेला। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अचानक सोशल मीडिया पर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया था। पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज अकरम ने स्पोर्ट्सकीड़ा से कहा, ”अगर धोनी चाहते तो वह अभी भी भारत के लिए खेल सकते थे। वह अपने प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा कर सकते थे। लेकिन उन्होंने सही समय पर रिटायरमेंट ले लिया। इसीलिए धोनी, धोनी हैं। अकरम का कहना है कि धोनी अगले साल आईपीएल में खेलेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह अगले साल और मजबूत होकर वापसी करेंगे।” मालूम हो कि धोनी की कुछ दिन पहले घुटने की सुर्जरी हुई है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया में से कौन जीतेगा WTC फाइनल? वसीम अकरम ने की ये भविष्यवाणी

अकरम ने आगे कहा, “धोनी के पास एक्सपीरियंस है। उनमें कॉमनेस है। वह शारीरिक रूप से बहुत फिट हैं। सबसे अहम बात यह है कि उनमें खेलने का जुनून है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने फिट हैं, अगर आपके पास जुनून नहीं है। ऐसे में आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। वह शारीरिक रूप से फिट हैं। वह आईपीएल 2023 में किसी भी मैच में बाहर नहीं बैठे। एक उम्र के बाद वापसी करना मुश्किल होता है। लेकिन धोनी में अगर वह जुनून अब भी है तो वह ट्रेनिंग करेंगे। मैच प्रैक्टिस बहुत अहम है मगर मुझे यकीन है कि वह जानते हैं कि वह क्या कर रहे हैं।”

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि धोनी अनमोल क्रिकेटर और अनमोल कप्तान हैं। एक टीम के साथ पांच आईपीएल जीतना बड़ी बात है। यह बड़ा टूर्नामेंट है। सीएसके का पांच ट्रॉफी जीतना एक ख्वाब जैसा है। वे एक महान टीम बन चुकी है और वो भी उस टूर्नामेंट में जिसका शुमार वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े और सबसे मुश्किल टूर्नामेंटों में होता है। जब भी धोनी क्रिकेट छोड़ेंगे तो मुझे यकीन है कि वह सीएसके के साथ एक मेंटॉर या अध्यक्ष के रूप में जुड़े रहेंगे। आप चाहें तो कोई और शब्द भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि धोनी और सीएसके अलग होंगे।



Source link