बलिया की अंजू के लिए पाकिस्तान में नसरुल्ला बेचैन, उसी के ख्याल में डूब

7
बलिया की अंजू के लिए पाकिस्तान में नसरुल्ला बेचैन, उसी के ख्याल में डूब


बलिया की अंजू के लिए पाकिस्तान में नसरुल्ला बेचैन, उसी के ख्याल में डूब

अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसे 24 घंटे अंजू की चिंता लगी रहती है। उसकी अंजू से बात भी नहीं हो पा रही हे। उसने आगे बताया कि कानूनी तौर पर सभी मामले समाप्तत होने के बाद भारत आएगा। अंजू यूपी के बलिया की रहने वाली हैं। जालौन में उनका ननिहाल है।

अंजू अपने दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई
अंजू अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान पहुंच गई थीं। 5 महीने बाद भारत आईं। वह पहले हरियाणा के झज्जर पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों ने अंजू से पूछताछ की। अंजू ने कहा ‌था कि वो अपने बच्‍चों के लिए भारत आई हैं।

नसरुल्ला अंजू के लिए चिंतित
अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्ला ने बताया कि अंजू को जल्द ही उसके बच्चे मिल जाएंगे। कानूनी प्रक्रिया भी शुरू हो गई। अंजू के लिए ‌चिंतित रहते हैं। हमेश अंजू के बारे में भी सोचते रहते हैं। उन्होंने एक मीडिया संस्‍थान से बात करते हुए कहा कि नसरुल्ला अंजू के बिना नहीं रह सकते हैं। वो भी जल्द ही भारत आएगा।

उनकी बेटी फ्रेंड की तरह है
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अंजू ने बताया कि पति अरवि‌ंद से बातचीत हुई है। वह अपनी बेटी से मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी फ्रेंड की तरह है। अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पब्लिक के बीच नहीं जाना चाहती हैं। अंजू ने बताया कि सुरक्षा एजेंसी से उनकी बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता उनके बच्चे हैं। उनके भविष्य के लिए जो बेहतर होगा वो फैसला लेंगी।