भाजपा विधायक के विवादित बोल, ‘किसी माई के लाल में दम हो तो ताजिये दफनाकर दिखाएं’

115


भाजपा विधायक के विवादित बोल, ‘किसी माई के लाल में दम हो तो ताजिये दफनाकर दिखाएं’

यूपी में एक और विधायक ने विवादित बयान जारी किया है। इस बार विधायक ने मोहर्रम को लेकर लोगों को धमकी दी है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कानपुर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने मोहर्रम को लेकर लोगों को धमकाते दिख रहे हैं। उन्होंने बयान दिया है कि किसी माई के लाल में दम हो तो ताजिए को दफनाकर दिखाएं। उनके इस विवादित बयान का वीडियो किसी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भाजपा विधायक सांगा इससे पहले भी वह कई बार विवादित बयान देते रहे हैं। 

बिठूर में आयोजित एक जनसभा के संबोधन के दौरान मोहर्रम को लेकर भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने विवादित बयान तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में अभिजीत सिंह सांगा लोगों से कहते नजर आ रहे हैं कि कोई ताजिया रखने का काम करेगा तो सबसे पहले हम यहां तखत डालकर बैठेंगे और ये चुनौती देता हूं कि मेरे रहते किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं जो इस स्थान को कर्बला बना दे। बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि सभी लोग साथ दें। मोदी-योगी की सरकार है, सभी मिलकर हिंदुत्व की बात पर साथ रहें और हम भी सबसे पहले खड़े रहेंगे, अगर यहां ताजिया उठेगा तो लखनऊ की विधानसभा छोड़कर यहां आकर उनको रोकने का काम करूंगा, यहां ताजिया दफन नहीं होगी, उनके इरादे दफन होंगे।

उन्होंने कहा, प्रधानजी मैं अभी एसओ को अवगत करा दूंगा, आप भी एक लिखित प्रार्थना पत्र थाने में पहुंचाने का काम करें। यहां जो भी अराजकतत्व बिना अनुमति के आते हैं तो तुरंत 112 पर फोन करिए। भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा, योगी सरकार में ऐसे अरातकतत्व की हैसियत नहीं पड़ेगी। वीडियो में वह आगे कहते नजर आ रहे हैं कि धरती पर आकर कर्बला बनाने का काम करे या ताजिया दफन करने का काम करें। 19 अगस्त को विधानसभा चल रही होगी, लेकिन विश्वास दिलाता हूं कि यदि यहां ताजिया उठेगा तो मैं विधानसभा छोड़ दूंगा। भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि यहां ताजिया तो दफन नहीं होगा, लेकिन उनके इरादे दफन कर दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जहां हिंदुत्व और सनातन धर्म की बात होगी वहां अभिजीत सिंह सांगा खड़ा रहेगा।
 

संबंधित खबरें





Source link