भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी साजिश का खुलासा, दो किलो यूरेनियम के साथ 15 अरेस्ट, बिहार बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना

143
भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी साजिश का खुलासा, दो किलो यूरेनियम के साथ 15 अरेस्ट, बिहार बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी साजिश का खुलासा, दो किलो यूरेनियम के साथ 15 अरेस्ट, बिहार बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना

अररिया : बिहार में गजवा-ए-हिन्द से जुड़े संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। सीमांचल में इनके प्रभाव के साथ नेपाल के सीमाई इलाकों में सक्रियता का खुलासा हुआ है। अररिया से सटे भारतीय सीमा के जोगबनी बॉर्डर से महज कुछ ही दूरी पर बड़ी साजिश का खुलासा हुआ। नेपाल के विराटनगर से दो किलो यूरेनियम के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नेपाल पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि बरामद यूरेनियम को काठमांडू से लाया गया था। नेपाल के रास्ते भारतीय इलाकों में पहुंचाया जाना था। भारत में एंट्री के बाद इसे अलग-अलग हिस्सों में ले जाना था।

यूरेनियम के साथ 15 गिरफ्तार
नेपाली पुलिस के सूत्र के अनुसार विस्फोटक निर्माण में उपयोग में आने वाले यूरेनियम सहित अन्य संदिग्ध चीजों और हथियार के अवैध सप्लाई में भारत-नेपाल के सीमाई इलाकों के कुछ युवा शामिल हैं। जिन्हें निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के एवज में एक मोटी रकम दी जाती है। यूरेनियम के साथ 15 लोगों की गिरफ्तारी से भारतीय सीमाई इलाकों में भी हलचल मच गई है। इस गिरफ्तारी के बाद केन्द्र और राज्य की भारतीय सुरक्षा एजेंसी के साथ सीमा पर तैनात पुलिस और एसएसबी के जवान सक्रिय हो गए हैं।

नेपाल की विराटनगर पुलिस को कामयाबी

विराटनगर स्थित अलग अलग होटलों से 2 किलो यूरेनियम के साथ 15 लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसकी पुष्टि नेपाल के मोरंग के एसपी शांतिराज कोइराला ने की है। मोरंग एसपी शांतिराज कोइराला ने बताया कि यूरेनियम को काठमांडू से नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कराया जाना था। लेकिन नेपाल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए भारत में प्रवेश से पहले ही यूरेनियम जब्त कर लिया। जब्त यूरेनियम की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

बॉर्डर पर बड़ी साजिश का खुलासा
यूरेनियम का उपयोग परमाणु बम बनाने में किया जाता है। मिसाइल, छोटे गोले और गोलियां बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यूरेनियम-235 का उपयोग परमाणु सयंत्रो में ईंधन के रूप में भी किया जाता है। परमाणु संयंत्रोंं में यूरेनियम से पानी गर्म करके भाप बनाई जाती है, फिर उस भाप का उपयोग करके बिजली बनाई जाती है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना
बहरहाल, नेपाल के साथ भारतीय सुरक्षा एजेंसी यूरेनियम के खेप के अलग-अलग स्थानों से पकड़े जाने के मामले में तहकीकात में जुटी है। ये पता लगाने में लग गई है कि कहीं इसका इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए तो नहीं था। साथ ही यूरेनियम की उप्लब्धता और सिंडिकेट सदस्यों को खंगालने में भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसी जुट गई है।

रिपोर्ट- राहुल कुमार ठाकुर

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News