महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता के ICU में हैं भर्ती, किडनी में संक्रमण की है समस्या | Mahant Nritya Gopal Das’s health deteriorated again | Patrika News

220

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता के ICU में हैं भर्ती, किडनी में संक्रमण की है समस्या | Mahant Nritya Gopal Das’s health deteriorated again | Patrika News

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार दोपहर मेदांता की इमरजेंसी में दिखाया गया था। उसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि अभी उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। महंत की उम्र करीब 84 साल की है। वह हमेशा डॉक्टरों की निगरानी में रहते हैं।

 

लखनऊ

Published: April 24, 2022 08:06:16 pm

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। महंत को आनन-फानन लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करावया गया है। उनकी किडनी में इंफेक्शन बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास को क्रॉनिक रीनल फेल्योर नाम की बीमारी है। इस बीमारी में गुर्दे सही से काम करना बंद कर देते हैं। इसके अलावा खबर ये भी है कि महंत यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) से भी पीड़ित हैं। किडनी में संक्रमण के चलते महंत की कई दिनों से तबीयत ठीक नहीं रह थी। खबरों के अनुसार महंत नृत्य गोपाल दास की देखभाल के लिए मेदांता के कई यूरोलॉजिस्ट को लगाया गया है और मेदांता के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर लगातार उनका हालचाल ले रहे हैं।

कोविड से हो चुके हैं संक्रमित बता दें कि इससे पहले महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। इस दौरान भी वह कई दिनों तक डॉक्टरों की देखभाल में हॉस्पिटल में रहे थे। हालांकि बाद में वह कोरोना से ठीक हो गए थे और अयोध्या वापस लौट आए थे।

रूटीन जांच के लिए आए थे लखनऊ रविवार को डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें रूटीन चेकअप के लिए लखनऊ भेजा गया था। लेकिन यहां अचानक महंत की हालत ज्यादा खराब हो गई। डॉक्टरों को जांच में पता चला है कि महंत की किडनी में संक्रमण है। जिसके चलते उनको पेशाब की नली में भी परेशानी आ रही थी।

हालत बिगड़ने पर ICU में हुए भर्ती इसके बाद डॉक्टरों की सीनियर टीम के संरक्षण में उन्हें मेदांता के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। महंत नृत्य गोपाल दास को पिछले साल अक्टूबर में भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। तब भी जांच में उनकी पेशाब और फेफड़ों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चला था।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News