मुस्लिम धर्म छोड़ सनातनी बनी मुस्कान, गांव में अर्जुन संग लिए सात जन्मों तक साथ निभाने की सौगंध | Mushkan convert to Hindu from Islam to marry her lover Arjun Sagar | Patrika News

29
मुस्लिम धर्म छोड़ सनातनी बनी मुस्कान, गांव में अर्जुन संग लिए सात जन्मों तक साथ निभाने की सौगंध | Mushkan convert to Hindu from Islam to marry her lover Arjun Sagar | Patrika News

मुस्लिम धर्म छोड़ सनातनी बनी मुस्कान, गांव में अर्जुन संग लिए सात जन्मों तक साथ निभाने की सौगंध | Mushkan convert to Hindu from Islam to marry her lover Arjun Sagar | News 4 Social

Religion Conversion: प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाने के लिए बरेली कि एक लड़की मुश्कान ने धर्म की दिवार और समाज के बंधनों को तोड़ते हुए धर्म परिवर्तन कर लिया। मुस्कान ने इस्लाम धर्म का त्याग कारक हिंदू धर्म अपना लिया। मुश्कान और अर्जुन की लोव स्टोरी की चर्चा सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बानी हुई है। पढिए इस रोचक लव स्टोरी को…

Religion Conversion Love Story: मुस्कान और अर्जुन सागर बदायूं के उझानी में मौजूद गुराई गांव के रहने वाले हैं। अर्जुन के मुताबिक दोनों का चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। मुस्कान आठवीं पास हैं जबकि अर्जुन पढ़े-लिखे नहीं हैं। आजीविका के लिए वह आटो चलाते हैं। बताया कि चार साल पहले अचानक से मुस्कान से मुलाकात हो गई जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई।

चार साल का प्यार, एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें
प्रेमिका के घर पहुंचकर प्रेमी ने बेटी का हाथ मांगा तो स्वजन ने इन्कार कर दिया। धर्म का हवाला दिया। बेटी का लड़के से मिलना-जुलना बंद करा दिया लेकिन, एक होने का फैसला कर चुके अर्जुन और मुस्कान रूके नहीं। मोहब्बत की खातिर घर छोड़ दिया। गुरुवार को मुस्लिम धर्म त्यागकर मुस्कान सनातनी बन गईं और अर्जुन संग सात फेरे ले लिये।

मुस्कान और अर्जुन सागर बदायूं के उझानी स्थित गुराई गांव के निवासी हैं। अर्जुन के मुताबिक, दोनों का चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। मुस्कान आठवीं पास हैं जबकि अर्जुन पढ़े-लिखे नहीं हैं। आजीविका के लिए वह आटो चलाते हैं। बताया कि चार साल पहले अचानक से मुस्कान से मुलाकात हो गई जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें

बेटी से मोबाइल नंबर मांगता था आशिक, थाने में छेड़छाड़ की FIR लिखवा रहे थे पापा, घर में फांसी पर झूली लड़की

एक-दूसरे को समझने के बाद शादी का फैसला किया। मुस्कान के घर पहुंचे और शादी की बात कही। उनके स्वजन ने इन्कार कर दिया। हर ओर से बंदिशें लगा दी गई। इस बीच चोरी-छिपे बातचीत जारी रही। बुधवार को शादी का फैसला कर लिया और गुरुवार को घर छोड़कर मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंच गए।

आचार्य केके शंखधार को दोनों ने बालिग होने के प्रपत्र दिये और शादी की अर्जी दी। गोमूत्र और गंगाजल के साथ केके शंखधार ने मुस्कान का शुद्धीकरण कराया, फिर मंत्रोच्चरण के साथ विवाद की रस्म पूरी कराई।

यह भी पढ़ें

Lawyers Strike: प्रदर्शनकारी वकीलों के समर्थन में उतरी सपा, अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप

विवाह के बाद मुस्कान की नई पहचान मुस्कान सागर बन गई। मुस्कान सागर ने कहा कि हिंदू धर्म में आस्था के चलते धर्म परिवर्तन कर अर्जुन से शादी की है। किसी का कोई दबाव नहीं है। बालिग हूं, अपना भला-बुरा समझती हूं जिसके बाद यह फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News