मौसम की जानकारी LIVE: दिल्ली में यलो अलर्ट, 3.2 डिग्री तक गिरा पारा, यूपी में ठंड से मर रहे मोर!

70

मौसम की जानकारी LIVE: दिल्ली में यलो अलर्ट, 3.2 डिग्री तक गिरा पारा, यूपी में ठंड से मर रहे मोर!

हाइलाइट्स

  • दिल्ली में ठंड सितम ढा रही है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रेकॉर्ड किया गया
  • सीकर, चूरू, करौली व चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे ही है
  • यूपी के शाहजहांपुर के बांदा के एक गांव में पिछले 24 घंटे में तीन मोर मर गए हैं

नई दिल्ली/जयपुर
दिल्ली में ठंड अब अपना असली रंग दिखा रही है। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग में पारा 3.2 डिग्री तक गिर गया। यह हाल रहा तो राजधानी में अगले कुछ दिनों में ठंड रेकॉर्ड तोड़ सकती है। पिछले साल 28 दिसंबर को दिल्ली में पारा 2.4 डिग्री तक लुढ़क गया था। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

दिल्ली में यलो अलर्ट… अभी और कंपाएगी सर्दी
न्यूनतम तापमान इस मौसम में अबतक का सबसे कम 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 39 से 85 के बीच रही। राजधानी के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रह सकती है। विभाग ने बताया कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम या इसके बराबर और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जाता है, तो उसे ‘‘सर्द दिन’’ कहा जाता है।

इतनी ठंड… यूपी में मर रहे मोर!
यूपी के शाहजहांपुर के बांदा क्षेत्र के एक गांव में पिछले 24 घंटे में सूखे तालाब में तीन मोर मृत पाए गए, जबकि एक अचेत अवस्था में मिला। वन अधिकारियों ने कहा कि पक्षियों पर चोट के कोई निशान नहीं थे। वे चल रही शीत लहर के कारण मर सकते हैं। बांदा में तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मामले में जांच का आदेश दिया गया है क्योंकि मोर राष्ट्रीय पक्षी है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 1 के अंतर्गत आता है, जो उन प्रजातियों से संबंधित है जिन्हें कठोर संरक्षण की आवश्यकता है। शाहजहांपुर के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आदर्श कुमार ने कहा कि शनिवार की सुबह से तापमान में अचानक गिरावट आई है और इससे शायद पक्षियों की मौत हो गई है। उनमें से दो मोर थे। एक मोर का इलाज पशु चिकित्सकों द्वारा किया गया और बाद में उसके आवास में छोड़ दिया गया। डीएफओ ने कहा कि हमारी टीम ने प्रारंभिक जांच की और कोई गड़बड़ी नहीं हुई। लेकिन हमने अभी भी अपने रिकॉर्ड के लिए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और अपनी जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान

delhi-winter-photo

राजस्थान के फतेहपुर और चूरू में जमा रही ठंड
उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान के कई जिले शीतलहर की चपेट है जहां रात का पारा लगातार दूसरी रात जमाव बिंदु (शून्य डिग्री) से नीचे दर्ज किया गया है। बीती शुक्रवार-शनिवार रात भी राज्य के सीकर, चूरू, करौली व चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार-रविवार की रात सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य डिग्री से नीचे (-) 4.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में (-) 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्यान शर्मा के अनुसार शनिवार रात को चूरू में पिछले 12 सालों का रिकार्ड तोड़ सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दिसंबर माह में चूरू में सबसे कम न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस, 28 दिसंबर 1973 को दर्ज किया गया था। विभाग के अनुसार बीती रात सीकर में न्यूनतम तापमान (-) 2.5 डिग्री सेल्सियस, करौली में (-) 0.6 डिग्री सेल्सियस, और चित्तौडगढ़ में (-) 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भीलवाडा में रात का तापमान जमाव बिंदु पर, पिलानी में 0.1 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 0.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 0.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 1.5 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ के संगरिया में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी कर रखी है।

delhi winter photo

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link