यूपी: अखिलेश यादव से हुई 5 ब्राह्मण नेताओं की मुलाकात, चुनाव में ब्राह्मण वोटबैंक साधने में जुटी सपा

426

यूपी: अखिलेश यादव से हुई 5 ब्राह्मण नेताओं की मुलाकात, चुनाव में ब्राह्मण वोटबैंक साधने में जुटी सपा

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में दाव आजमाने से पहले सभी राजनीतिक दल यूपी के ब्राह्मण वोट बैंक पर नजर टिकाए हुए हैं। इसके लिए बीजेपी के साथ साथ विपक्षी पार्टियों ने भी कवायत शुरू कर दी है। बीते दिनों बसपा की ओर से अयोध्या से शुरू हुए ब्राह्मण सम्मेलन के बाद अब सपा भी ब्राह्मणों को लुभाने की तैयारियों में जुट गई है। रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पार्टी के 5 बड़े ब्राह्मण नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर खास चर्चा की गई है।

सपा की ओर से जल्द शुरू होगा ब्राह्मण सम्मेलन, ब्राह्मण नेताओं ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पार्टी के 5 बड़े ब्राह्मण नेताओं की कमेटी ने मुताकात की है। कमेटी में शामिल माताप्रसाद पांडेय,सनातन पांडेय,मनोज पांडेय, अभिषेक मिश्रा और तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करते हुए भगवान परशुराम की प्रतिमा भेट की। ब्राह्मण नेताओं से अखिलेश यादव की हुई इस मुलाकात के बाद जल्द ही यूपी के भीतर सपा की ओर से ब्राह्मण सम्मेलन का आगाज किया जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक, सपा की ओर से 1857 क्रांति नायक मंगल पांडे की जमीन बलिया से ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत की जा सकती है।

विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण वोट बैंक के खास मायने
उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार से ब्राह्मणों की नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के सभी विपक्षी दल ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले में लाने की कोशिशों में जुट गए हैं। बीते 23 जुलाई को अयोध्या से बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के ब्राह्मण नेताओं के सहारे ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत की थी। हालांकि, बाद में उसका नाम बदलकर प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान में होने वाली ‘विचार गोष्ठी’ कर दिया था। आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी के भीतर ब्राह्मण वोटरों के महत्व को देखते हुए सपा ने भी अपनी शुरुआत कर दी है। रविवार को ब्राह्मण नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद जल्द ही सपा के ब्राह्मण सम्मेलन के शंखनाद होने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

‘सपा की नीतियों को लेकर घर-घर जाएंगे पार्टी के कार्यकर्ता’ – अभिषेक मिश्रा
रविवार को अखिलेश यादव से हुई मुलाकात के बाद सपा के पूर्व मंत्री व पार्टी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरों में देखे जाने वाले अभिषेक मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई बैठक के दौरान आगामी चुनाव की तैयारियों और योजनाओं को लेकर चर्चा हुई है। पार्टी आगामी चुनाव में ब्राह्मणों के साथ साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चुनावी रणभूमि में उतरेगी। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के कार्यकर्ता गाँव, शहर के साथ घर घर जाकर लोगों से मुलाकात करते हुए सपा की नीतियों को उनतक पहुंचाने का काम करेंगे।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News