रविशंकर प्रसाद को फिर मिली नालंदा बीजेपी की कमान

30
रविशंकर प्रसाद को फिर मिली नालंदा बीजेपी की कमान

रविशंकर प्रसाद को फिर मिली नालंदा बीजेपी की कमान


बिहार बीजेपी में गुरुवार को बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल किया गया। बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने गुरुवार को 45 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। जारी सूची में कई ऐसे नए लोग हैं जिन्हें जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नालंदा बीजेपी की कमान रविशंकर प्रसाद को सौंपी गई है

 

नालंदा: रविशंकर प्रसाद को फिर से नालंदा भाजपा की कमान मिली है। उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह पहले भी दो बार जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बधाई संदेशों का तांता लगा है। उन्हें भारत सरकार के द्वारा इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) के निदेशक के पद पर भी चुना गया है। वर्त्तमान में वे इस पद पर हैं। इनके कई शिक्षण संस्थान भी है।

पहले भी दो बार रहे चुके हैं जिलाध्यक्ष

मूल रूप से नालंदा जिले के सरमेरा प्रखंड के चेरो गांव के निवासी हैं। इनके पिता स्व. राम सागर प्रसाद सिंह प्रखंड कार्यालय में पंचायत सुपरवाइजर थे। इंजीयरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे 1991 में राजनीति में उतरे थे। साल 2008 में इन्हें भाजपा तकनिकी मंच के जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद 2010 से 2016 तक दो बार उन्हें जिले की कमान सौंपी गयी थी। वे सक्रीय रूप से राजनीति में रहते हैं।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं

एक बार फिर से जिलाध्यक्ष बनाए जानें पर उन्होनें कहा कि हमारे सामने लोकसभा चुनाव और विधान सभा चुनाव है। सभी सीटों पर जीत हासिल करना चुनौती होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में काम करना है। दिशा-निर्देश पर हमलोग अभी से तैयारी में जुट गए हैं।

कुशल नेतृत्वकर्ता हैं रविशंकर प्रसाद

भाजपा नेता सुधीर सिंह ने कहा कि वह पहले भी संगठन में सेवा दे चुके हैं। सौम्य, मिलनसार स्वभाव के हैं। कार्यकर्ताओं को प्रेम और सम्मान देते हैं। वह कुशल नेतृत्वकर्ता हैं और उनके नेतृत्व में जिले में भाजपा और मजबूत होगी। उनके चयन के लिए प्रदेश नेतृत्व बधाई का पात्र है। बधाई देने वालों में बिहारशरीफ विधायक डॉ सुनील कुमार, जिला प्रभारी नवीन केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह के अलावा कई लोग शामिल हैं।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News