लॉकडाउन में घर आए मजदूर की चमकी किस्मत, एक साथ मिले 2 हीरे, बना ‘लखपति’

99


हाइलाइट्स:

  • पन्ना में फिर चमकी एक मजदूर की किस्मत
  • लॉकडाउन में घर आए मजदूर को मिले 2 हीरे
  • एक 7.94 और दूसरा 1.93 कैरेट का है हीरा
  • हीरे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है

पन्ना
एमपी के पन्ना जिले में पग-पग पर हीरे पाए जाते हैं। ये हीरे जिनके हाथ लग जाते हैं, उनकी किस्मत बदल जाती है। खाकपति से हर साल दर्जनों लोग लाखपति बनते हैं। एक बार फिर से ऐसा ही हुआ है। लॉकडाउन में घर लौटे मजदूर भगवान दास की किस्मत चमक गई है। भगवान दास को खनन के दौरान 2 हीरे मिले हैं। उसके बाद भगवान और उसके साथियों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

पन्ना जिले के किटहा स्थित उथली हीरा खदान में भगवान दास ने अपने साथियों के साथ खनन शुरू किया था। खनन संपन्न होने के बाद बीते कुछ दिनों से वह छनाई कर रहा था। छनाई के दौरान भगवान दास को 2 हीरे मिले हैं। हीरे को देख वह खुशी से खदान में ही उछल पड़ा। उसके बाद हीरे को लेकर पन्ना जिला मुख्यालय स्थित हीरा कार्यालय में पहुंचा।

Sagar News: ट्रैफिक सूबेदार ने नो एंट्री में ट्रैक्टर का किया चालान, युवकों ने कर दी पिटाई
भगवान दास को जो हीरे मिले हैं, वो 7.94 और 1.93 कैरेट का है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। भगवान ने हीरा को खनिज कार्यालय में जमा कर दिया है। नीलामी के बाद जो राशि आएगी, उस पर टैक्स काट कर भगवान को भुगतान कर दिया जाएगा। भगवान अपने परिवार और साथियों के साथ हीरा जमा करने के लिए यहां पहुंचा था।

MP News: पन्ना में मजदूर को मिला बेशकीमती हीरा, रातों-रात बना लखपति!

लॉकडाउन में मजदूर आया था घर
अधिकारियों के अनुसार 2021 में हीरा कार्यालय में यह पहला हीरा जमा हुआ है। मजदूर भगवान दास ने बताया कि मैं पहले बाहर काम करता था, लॉकडाउन में घर आ गया। घर में कुछ काम नहीं होने की वजह से बैठा हुआ था। फिर 5 लोगों के साथ मिलकर खदान लिया और खनन शुरू कर दिया। छनाई के दौरान हम लोगों को 2 हीरे मिले हैं। मजदूर ने कहा कि अब इन पैसों से घर की जरूरतें पूरी होंगी और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई अच्छे से हो जाएगी। हीरे मिलने के बाद मुझे बहुत खुशी है। अभी और मेहनत करेंगे।

MP News : चलती ट्रेन में पकड़े गए 2 चोर, यात्रियों ने स्टेशन पर की धुनाई 22 Feb 2021, 4:54PM IST



Source link