वामपंथी उग्रवाद को अमित शाह की कड़ी चुनौती, बोले- अब साफ कर देंगे, राहुल- सोनिया पर कई आरोप

9
वामपंथी उग्रवाद को अमित शाह की कड़ी चुनौती, बोले- अब साफ कर देंगे, राहुल- सोनिया पर कई आरोप

वामपंथी उग्रवाद को अमित शाह की कड़ी चुनौती, बोले- अब साफ कर देंगे, राहुल- सोनिया पर कई आरोप

ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनी तो वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो जाएगा। अमित शाह गया के गुरारू में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने जोशीले भाषण से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बुधवार की शाम सवा घंटे देर से पहुंचे शाह ने लोगों से सवाल पूछे। नारे लगवाए और एनडीए के प्रत्याशियों को जीत दिलाने का वादा भी लिया। 20 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला किया। लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह जैसे बीजेपी के  बड़े नेता बिहार में ताबडतोड़ रैलियां कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद समेत इंडी एलायंस की पार्टियां केवल भ्रष्टाचार कर सकती हैं। जंगलराज दे सकती हैं। कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ के 45 से ज्यादा घोटाले किए हैं लेकिन 23 वर्ष से मुख्यमंत्री फिर प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाल रहे नरेन्द्र मोदी पर एक पैसे के भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सकता।

कांग्रेस के सांसद देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं और राहुल गांधी-सोनिया गांधी चुप्पी साध लेते हैं। 1947 में देश का विभाजन करने वाली कांग्रेस को पुन: विभाजन की बात करने पर शर्म करनी चाहिए। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान कर समस्त पिछड़े समाज को सम्मान दिया है। बिहार की जनता ने 2014 में भाजपा को 40 में से 31 सीटें और 2019 में 40 में 39 सीटें दी थीं। इस बार एनडीए को बिहार की सभी 40 सीटें दें। देश में एनडीए के 400 पार सीटें जीतने पर भारत दुनिया के अर्थतंत्र में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। पुन: मोदी सरकार बनाने का मतलब कश्मीर, पूर्वोत्तर और समूचे देश में वामपंथी उग्रवाद का सफाया करना है। शाह ने कहा कि इस इलाके में नक्सलवाद के कारण शाम के समय मे सभा नहीं होती थी। आज सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा की बात हो रही है। बिहार- झारखंड नक्सलवाद से मुक्त हुए। 14 पोलित ब्यूरो सदस्यों ने या तो सरेंडर किया या मार दिए गए। उन्होंने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि सहारा में लगा उनका पैसा जरूर मिलेगा। देखें 

प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया

कांग्रेस पार्टी और लालू प्रसाद ने कभी धारा 370 को हटने नहीं दिया। पीएम ने इसे भी समाप्त किया और कश्मीर हमेशा के लिए भारत का अभिन्न हिस्सा बन गया। कांग्रेस शासन में हर दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया व जमालिया आते थे, बम धमाके करते थे लेकिन प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

कांग्रेस और राजद ने राम मंदिर के मुद्दे को अधर में लटकाए रखा

अमित शाह कहा कि 75 वर्षों तक कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने राम मंदिर के मुद्दे को अधर में लटकाए रखा। प्रधानमंत्री ने प्रभु श्रीराम को सम्मान सहित टेंट में से निकालकर भव्य राम मंदिर में विराजमान किया है। पहली बार रामलला रामनवमी के दिन टेंट नहीं, बल्कि भव्य राम मंदिर मे अपने भक्तों को दर्शन देंगे।


 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News