‘शपथग्रहण भी समाजवादी स्टेडियम में लेना पड़ा…’ योगी 2.0 के 100 दिनों पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने शुरू किया सपा का सदस्यता अभियान

59
‘शपथग्रहण भी समाजवादी स्टेडियम में लेना पड़ा…’ योगी 2.0 के 100 दिनों पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने शुरू किया सपा का सदस्यता अभियान

‘शपथग्रहण भी समाजवादी स्टेडियम में लेना पड़ा…’ योगी 2.0 के 100 दिनों पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने शुरू किया सपा का सदस्यता अभियान

लखनऊ:समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। योगी सरकार (Yogi Govt in UP) के दोबारा सत्ता में बैठने के 100 दिनों पर अखिलेश ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के चरम पर होने की बात करते हुए कहा कि केवल नाकामी ही हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि मैं खुद गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान में हिस्सा लूंगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और मुलायम सिंह यादव के गुरू रहे डॉक्टर उदय प्रताप सिंह के हाथों से सदस्यता ग्रहण कर रसीद लिया। उन्होंने कहा, ‘इन 100 दिनों में यूपी सरकार ने क्या काम किया है? उन्हें तो शपथ ग्रहण के लिए समाजवादी स्टेडियम जाना पड़ा। इतने दिनों में केवल नाकामी ही मिली। भ्रष्टाचार चरम पर है। डेप्युटी सीएम की कोई अधिकारी नहीं सुनता।’
Yogi Government 2.0 : 100 दिन का काफी जश्न मना लिया.. बेरोजगारी, कानून व्यवस्था को लेकर मायावती का तगड़ा हमला
पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। सपा दोबारा खड़ी होगी। मैं खुद गांव-गांव जाऊंगा। लोगों के बीच जाकर लीडरशिप तैयार करूंगा। सपा को किसी के सलाह की जरूरत नहीं है। सदस्यता अभियान के साथ लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम शुरू होगा। घरःघर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। नए-पुराने सभी लोग पार्टी के साथ हैं। देश में जहां-जहां समाजवादी पार्टी की यूनिट है, वहां पर सदस्यता अभियान चलेगा। ‘

BJP पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा, ‘सपा के लोग हमेशा से सड़कों पर रहे। कोरोना के काल में भी हमने मदद की। रिवर फ्रंट को तो नाला बना दिया और कुकरैल नाले को रिवर फ्रंट की तरह बनाने की बात सरकार के लोग कर रहे हैं। यूपी में सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ, मानवाधिकार हनन सबसे अधिक यूपी में, महिलाओं पर अत्याचार, बुलडोजर केवल डराने के लिए है।’
navbharat times -
अखिलेश ने कहा, ‘जातिगत जनगणना का काम भी शुरू होना चाहिए। कई बार आरोप लगते हैं। समाज के अंदर भेदभाव पैदा करते हैं लोग। घोषणापत्र में कहा था कि सरकार बनने के 3 महीने के अंदर जनगणना होनी चाहिए। अभी तो सभी जातियों की संख्या के बारे में सरकारी आंकड़ों के आधार पर ही जानकारी दी जाती है। इसकी कोई ठोस और वैध संख्या की जानकारी भी तो सामने आनी चाहिए। सरकार जानबूझकर ध्यान हटाने के लिए कोई ना कोई मुद्दे लाती रहती है।’

मुलायम सिंह यादव के गुरु और सपा के पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, ‘हमने जो सदस्यता अभियान चलाया है, उसकी जरूरत है। सरकार पहले से लिखी हुई स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। समाजवाद को कैसे बदनाम किया जाए। सीएम योगी ने सदन में कहा कि समाजवादी की जरूरत नहीं रही। संविधान में लिखी हुई चीज पर हमला तो लोकतंत्र पर हमला है। लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। आज लोकतंत्र बहुत खतरे में है, जिसे बचाने के लिए समाजवादी पार्टी को लाना चाहिए।’

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News