शान पंडित बने फैजल ने दलित नाबालिग का तीन बार कराया अबॉर्शन… 50 हजार लेकर डॉक्टर ने भी दिया साथ

78
शान पंडित बने फैजल ने दलित नाबालिग का तीन बार कराया अबॉर्शन… 50 हजार लेकर डॉक्टर ने भी दिया साथ

शान पंडित बने फैजल ने दलित नाबालिग का तीन बार कराया अबॉर्शन… 50 हजार लेकर डॉक्टर ने भी दिया साथ


Muneshwar Kumar | Navbharat Times | Updated: 6 Jan 2023, 5:45 pm

Bhopal Love Jihad Case: भोपाल में दलित नाबालिग लड़की लव जिहाद की शिकार हुई है। फैजल सैय्यद अब्बास ने शान पंडित बनकर उससे दोस्ती की। इस दौरान उसने रेप किया। तीन साल में लड़की तीन बार प्रेग्नेंट हुई।

 

शान पंडित बने फैजल ने दलित नाबालिग का तीन बार कराया अबॉर्शन… 50 हजार लेकर डॉक्टर ने भी दिया साथ
भोपाल: शान पंडित बनकर एक युवक ने भोपाल में दलित नाबालिग लड़की से दोस्ती की। दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गया। इस दौरान युवक ने नाबालिग लड़की से कई बार रेप किया। दलित नाबालिग लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो युवक ने उसका अबॉर्शन करवा दिया। इसमें भोपाल के बागसेवनिया इलाके के होम्योपैथिक डॉक्टर ने उसकी मदद की थी। होम्योपैथिक डॉक्टर ने ही 50 हजार रुपये लेकर नाबालिग लड़की का अबॉर्शन किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही होम्योपैथिक क्लिनिक को सील कर दिया है।

शान पंडित बनकर की थी दोस्ती

96794749 -

वहीं, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की पहचान हो गई है। उसका असली नाम फैजल सैयद अब्बास है। उसने शान पंडित बनकर नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी। दोस्ती के बाद उसने पीड़िता का रेप किया। साथ ही उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे वायरल करने की धमकी देता था। इस नाम पर वह तीन साल तक पीड़िता के साथ संबंध बनाता रहा।

तीन बार करवाया अबॉर्शन

96794777 -

तीन साल में पीड़िता तीन बार प्रेग्नेंट हुई। इस दौरान आरोपी फैजल सैयद अब्बास ने एक बार डॉक्टर से उसका अबॉर्शन करवाया। दो बार उसने खुद ही अबॉर्शन की दवा दी। इसके बावजूद वह पीड़िता का शोषण कर रहा था। आरोपी से तंग आकर पीड़िता ने भोपाल के अजाक थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

आरोपी और डॉक्टर गिरफ्तार

96794809 -

दरअसल, पुलिस ने शिकायत के बाद ही आरोपी फैजल को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ के दौरान डॉक्टर के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी फैजल को 13 दिसंबर 2022 को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आज अबॉर्शन करवाने वाले डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। वह बागसेवनिया इलाके में होम्योपैथिक क्लिनिक चलाता है, जिसे सील कर दिया गया है।

डॉक्टर ने लिए 50 हजार रुपये

-50-

नियम के मुताबिक होम्योपैथिक डॉक्टर एलोपैथी इलाज और अबॉर्शन नहीं कर सकता है। डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव ने अबॉर्शन के लिए 50 हजार रुपये लिए थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी फैजल के खिलाफ पॉक्सो और धर्मांतरण की धाराओं में केस दर्ज किया है।

बुर्का पहनाकर घुमाता था आरोपी

96794851 -

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने पहली बार बर्थडे पार्टी के दौरान होटल में रेप किया था। इसी दौरान उसने अपनी सच्चाई बताई थी। मैं शान पंडित नहीं, फैजल हूं। उस वक्त पीड़िता की उम्र 16 साल थी। पीड़िता ने कहा है कि वह धर्मांतरण के लिए दबाव बनाता था। साथ ही शहर में बुर्का पहनाकर घुमाता था।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News