‘सूर्यवंशी’ और ‘पुष्पा’ को पीछे छोड़ पाएगी The Kashmir Files? अब 4000 स्क्रीन्स पर कमाई की तैयारी

207


‘सूर्यवंशी’ और ‘पुष्पा’ को पीछे छोड़ पाएगी The Kashmir Files? अब 4000 स्क्रीन्स पर कमाई की तैयारी

अनुपम खेर (anupam kher), मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी स्टारर ‘द कश्मीर फाइल्स’ (the kashmir files) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले किसी को उम्मीद नहीं थी कि इसे ऑडियंस का इतना शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा। यही वजह है कि पहले सिर्फ 650+ स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ये फिल्म अब 4 हजार स्क्रीन्स (kashmir files 4000 screens) पर दिखाई जाएगी। ये भी बताया जा रहा है कि इसकी संख्या और भी बढ़ सकती है। ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये फिल्म बड़े बजट की मूवीज को टक्कर देगी!

दूसरी तरफ कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में भी बड़े बदलाव आए। महीनों तक सबकुछ ठप्प होने के बाद जब फिर से चीजें पटरी पर आने लगीं तो फिल्मों को थियेटर्स में रिलीज किया जाने लगा। हालांकि, ऑडियंस को वापस थियेटर्स तक खींचना आसान नहीं था। ऐसे में करोड़ों रुपये लगाकर बनी फिल्मों को दाव खेलकर रिलीज किया जा रहा है। हम आपको यहां पिछले साल से लेकर अब तक की टॉप 11 फिल्मों का ब्योरा देने जा रहे हैं, जो कोरोना काल के दौरान 1500 से लेकर 3500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुईं। साथ ही उनका बजट कितना था और इंडिया में कुल कितनी कमाई हुई, ये भी जानिए।

द कश्मीर फाइल्स

सबसे पहले तो बात करते हैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ की। इस मूवीज का बजट लगभग 15 करोड़ है। इसे अब 4 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इसकी पहले दिन की कमाई 4.25 करोड़ रुपये थी, जोकि उम्मीद से बहुत ज्यादा रही। वहीं, अब तक की कमाई की बात करें तो 8 दिनों में 114.50 करोड़ कमा लिए हैं।

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी
ये फिल्म 3600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। बजट 2,50,00,00,000 रहा। पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने बंपर कमाई की। इसका फर्स्ट डे का कलेक्शन 26,11,00,000 है और भारत में अब तक की कुल कमाई 2,35,84,00,000 है। लिस्ट में इस मूवी का सबसे ऊपर नाम है।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर मूवी ने भी शानदार कमाई की। इसे 1450 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। बताया जाता है कि इसका बजट 200–250 करोड़ है। इसने पहले दिन में 3,35,00,000 कमाए और भारत में ही 300 करोड़ कमा लिए।

रणवीर सिंह की 83
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ’83’ को 3400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। इसका बजट 2,60,00,00,000 है और ओपनिंग डे पर 11,96,00,000 का कलेक्शन किया। इंडिया में कमाई की बात करें तो 1,23,64,00,000 कमाए हैं।

सलमान खान की अंतिम
सलमान खान और आयुष शर्मा की ‘अंतिम’ का सभी को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म को 3 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। इसका बजट भी बहुत बड़ा था- 48,00,00,000। पहले दिन का कलेक्शन-4,78,00,000 और भारत में कुल 45,80,00,000 कमाए।

अहान शेट्टी की तड़प
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की पहली फिल्म ‘तड़प’ 1650 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। इसका बजट 27,00,00,000 था। पहले दिन 3,81,00,000 कमाए और भारत में कुल 30,20,00,000 का कलेक्शन किया।

अक्षय कुमार की बेल बॉटम
अक्षय कुमार की एक और फिल्म टॉप ग्रॉसर मूवीज की लिस्ट में शामिल है। इसे 1450 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। बजट 1,68,00,00,000 था और पहले दिन 2,78,00,000 कमाए। इंडिया में टोटल कमाई- 39,08,00,000 है।

जाह्नवी कपूर की रूही
2021 में शुरुआती महीने में जाह्नवी कपूर की ‘रूही’ रिलीज हुई थी। इसे 1700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया और बजट 2,60,00,000 था। पहले दिन 2,73,00,000 कमाए और इंडिया में कुल कलेक्शन 27,45,00,000 रहा।

इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें ‘बाहुबली’ प्रभास की ‘राधे श्याम’, आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ शामिल हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की बात करें तो इसे 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। बजट 1,66,00,00,000 था और पहले दिन 9,72,00,000 कमाए। इसने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है, लेकिन प्रभास की ‘राधे श्याम’ रिलीज होने के बाद इसका कलेक्शन काफी कम हो गया। ‘राधे श्याम’ की बात करें तो बताया जाता है कि इसे 300 करोड़ रुपये लगाकर बनाया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फीकी साबित हुई। इंडिया में इसने लगभग 200 करोड़ के आसपास कमाई की है। वहीं, ‘बच्चन पांडे’ की बात करें तो ये 18 मार्च को रिलीज हुई। इसने ओपनिंग डे पर 13.25 करोड़ कमा लिए। इसे करीब 3 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।



Source link