हेमंत सोरेन की ‘कुर्सी’ की साजिश में सत्तापक्ष के कई MLA भी शामिल! दिल्ली में BJP के बड़े नेताओं से कांग्रेस विधायकों की मुलाकात

212


हेमंत सोरेन की ‘कुर्सी’ की साजिश में सत्तापक्ष के कई MLA भी शामिल! दिल्ली में BJP के बड़े नेताओं से कांग्रेस विधायकों की मुलाकात

हाइलाइट्स

  • सत्तापक्ष के कई विधायकों के साथ गिरफ्तार आरोपियों से नजदीकियां आईं सामने
  • खरीद-फरोख्त के लिए रांची के होटल में बुक थे चार कमरे, उनमें महाराष्ट्र निवासी चार लोगों के नाम शामिल
  • दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से कांग्रेस विधायकों ने की मुलाकात

रांची
झारखंड पुलिस ने सरकार गिराने की कोशिश मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस को पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। झारखंड पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा रही हैं, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक अभिषेक ने सत्तापक्ष के कई विधायकों से अपनी निकटता बना ली थी।

स्पेशल ब्रांच की टीम ने इस मामले में सबसे पहले रांची के रातू रोड देवी मंडप में रहने वाले अभिषेक दुबे को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के बाद बोकारो के रहने वाले अमित सिंह और निवारण महतो को बोकारो से रांची पुलिस बुलाया गया। सुरक्षा दृष्टिकोण के मद्देनजर बोकारो पुलिस दोनों को लेकर रांची आई और पूछताछ के दौरान साक्ष्य के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिसिया पूछताछ में यह स्वीकार किया कि वे कई राजनेताओं के संपर्क में है और नगद राशि उपलब्ध कराने की कोशिश में थे। पकड़े गये आरोपियों और होटल से बरामद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच हो रही है।

झारखंड सरकार गिराने की साजिश: बीजेपी बोली- महाराष्ट्र मॉडल पर पुलिस से कार्रवाई करवा रहे हेमंत, हाई कोर्ट की निगरानी में हो जांच

खरीद-फरोख्त के लिए रांची के होटल में बुक थे चार कमरे
इस छानबीन में कई चौंकाने वाला तथ्य सामने आ रहे है। जांच में यह बात सामने आ रही है कि खरीद-फरोख्त के लिए रांची के होटल में चार कमरे बुक कराये गये थे और उनमें महाराष्ट्र निवासी चार लोगों के नाम शामिल है। इस पूरे मामले में कथित रूप से एक पत्रकार की भूमिका भी सामने आ रही है। पुलिस ने सभी के बैग, कपड़े समेत अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया।

हेमंत सरकार गिराने की साजिश में गिरफ्तार तीन आरोपियों की हुई पहचान, बीजेपी सांसद ने पूछा- साजिशकर्ता राहुल गांधी तो नहीं?

दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से कांग्रेस विधायकों ने की मुलाकात
दूसरी बात यह है कि इस मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी कांग्रेस के 3 विधायकों के संपर्क थे और उनके साथ दिल्ली भी गये थे। दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से कांग्रेस विधायकों ने मुलाकात भी की थी। इस मौके पर महाराष्ट्र के दो विधायक भी दिल्ली में कांग्रेस विधायकों से मिले थे। दिल्ली में तीनों विधायकों को एडवांस में एक करोड़ देने की बात हुई थी, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर नाराज होकर तीनों विधायक रांची लौट आए थे।

झारखंड में हेमंत सरकार को अस्थिर करने की कोशिश? पढ़िये मुख्य कहानी

अमित सिंह की कांग्रेस विधायक से बात हुई थी
जिसके बाद इन विधायकों को फिर से मनाने के लिए एक टीम के कुछ सदस्य दिल्ली से रांची पहुंचकर होटल ली-लेक में रुके थे। छानबीन में यह बात भी सामने आयी है कि 15 जुलाई को दिल्ली जाने के पहले भी एक रेस्टोरेंट में अमित सिंह की कांग्रेस विधायक से बात हुई थी और उसी दौरान अमित सिंह ने महाराष्ट्र के किसी शख्स से विधायक की बात करवाई थी।

11 विधायकों के साथ हो रही थी डील
सूत्रों के मुताबिक आरोपी अभिषेक दूबे ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि कांग्रेस के 11 विधायकों के साथ डील हो रही थी और इन्हें एक करोड़ एडवांस देने की बात हुई है।



Source link