Bhopal अंधेरे में डूबे हैं शहर के बड़े इलाके, क्या कोई ध्यान देगा! | failure street light control system unit in Bhopal | Patrika News

23
Bhopal अंधेरे में डूबे हैं शहर के बड़े इलाके, क्या कोई ध्यान देगा! | failure street light control system unit in Bhopal | Patrika News

Bhopal अंधेरे में डूबे हैं शहर के बड़े इलाके, क्या कोई ध्यान देगा! | failure street light control system unit in Bhopal | Patrika News


भोपालPublished: Feb 16, 2023 01:41:11 pm

राजधानी Bhopal अंधेरे में है। करीब 45 हजार स्ट्रीट लाइट्स में से 15 प्रतिशत यानी 6750 खराब हैं। चार इमली हो, अरेरा कालोनी हो या फिर बागमुगलिया का इलाका। छह महीने हो गए बंद स्ट्रीट लाइटें चालू नहीं हुईं। इसलिए राजधानी के कम से कम 140 इलाकों में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है।

street_light.jpg

street l.ight

भोपाल. कुंभकर्ण छह महीने सोता था, छह महीने जागता था। कमोबेश, यही हाल शहर का है। सितंबर महीने से राजधानी अंधेरे में है। करीब 45 हजार स्ट्रीट लाइट्स में से 15 प्रतिशत यानी 6750 खराब हैं। चार इमली हो, अरेरा कालोनी हो या फिर बागमुगलिया का इलाका। छह महीने हो गए बंद स्ट्रीट लाइटें चालू नहीं हुईं। इसलिए राजधानी के कम से कम 140 इलाकों में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। शहर का 30 प्रतिशत इलाका तो वैसे भी अंधेरे में है। क्योंकि, यहां अब तक स्ट्रीट लाइट का नेटवर्क ही नहीं है। इसका फायदा बदमाश उठा रहे हैं। अंधेरे में चोरियां बढ़ गयी हैं। सड़क पर बैठे मवेशियों से लोग भिड़कर हाथ-पैर तुड़वा रहे हैं।
30 से ज्यादा हर रोज शिकायतें
नगर निगम के पास स्ट्रीट लाइटें बंद होने की 30 से अधिक शिकायतें रोज पहुंच रही हैं। इतनी ही शिकायतें बिजली कंपनी के पास भी आती हंै। बिजली कंपनी का कहना है कि स्ट्रीट लाइट बंद व चालू करने का काम उसका नहीं है।
हर महीने सात करोड़ का बिजली बिल
नगर निगम की कुल बिजली खपत हर महीने दो करोड़ यूनिट है। इसका बिजली बिल 12 करोड़ है। स्ट्रीट लाइट का सात करोड़ प्रतिमाह बिल बनता है। सालभर में 25 करोड़ रुपए स्ट्रीट लाइट के बिल पर खर्च होते हैं। चार से पांच करोड़ रुपए के उपकरण खरीदे जाते हैं। निगम ने पिछले पांच सालों में स्ट्रीट लाइट के रखरखाव पर 4.52 करोड़ रुपए खर्च किए।
750 करोड़ की उजियारा योजना
शहर में उजाला रखने के लिए स्मार्ट सिटी ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर विकसित करने का दावा किया था। इससे शहर की सभी स्ट्रीट लाइट जुड़ जाती। इस वपर साढ़े सात सौ करोड़ रुपए का खर्च आना था। एक केंद्र से पूरे शहर की स्ट्रीट लाइन चालू व बंद होती। कहीं भी कोई फाल्ट होने का भी पता चल जाता। लेकिन यह अब तक हो न सका।
फैक्ट फाइल
शहर में कुल स्ट्रीट लाइट – लगभग 60 हजार
नगर निगम की स्ट्रीट लाइट- लगभग 45 हजार
स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई – लगभग 20 हजार
हर महीने स्ट्रीट लाइट का बिल – लगभग 2 करोड़ रुपए
कहां कब से बंद स्ट्रीट लाइट
77 चार इमली, 21 लिंक रोड दो
77 अरेरा कालोनी,24 बैरागढ्र
75 साकेत नगर, 24 कबाडख़ाना एरिया
71 बागमुगलिया, 44 अरविंद विहार
42 राजभवन एरिया,40 कोहेफिजा
39 इंद्रापुरी,32 वीआईपी रोड
28 लिंक रोड-3,28 विद्यानगर
24 कोलार रोड,23 ईदगाह हिल्स

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News