bird counting पैराडाइस फ्लाईकैचर कॉउंट में मिले 10 पक्षी | 10 birds found in paradise flycatcher count | Patrika News

112

bird counting पैराडाइस फ्लाईकैचर कॉउंट में मिले 10 पक्षी | 10 birds found in paradise flycatcher count | Patrika News

भोज ताल का प्रथम समर बर्ड काउंट

भोपाल

Updated: April 25, 2022 12:05:30 am

भोपाल. भोपाल बड्र्स, क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्राहलय एवं व्हीएनएस नेचर सेवियर के संयुक्त तत्वावधान में भोज ताल का प्रथम समर बर्ड काउंट कार्यक्रम के प्रथम सत्र का आयोजन भोज ताल पर किया गया। इसमें 50 वालंटियर्स ने भाग लिया। प्रथम कॉउंट में बिशनखेड़ी से बीलखेड़ा तथा बम्होरी क्षेत्र के पक्षियों को चिन्हित किया गया। इस गणना में कुल 87 पक्षी प्रजातियों को चिन्हित किया। जिसमें बिशनखेड़ी से बीलखेड़ा में 72 एवं बम्होरी क्षेत्र में 53 पक्षी प्रजातियों को चिन्हित किया गया।

पैराडाइस फ्लाईकैचर कॉउंट में मिले 10 पक्षी

चिन्हित की गई प्रमुख पक्षी प्रजातियांगणना में पैराडाइस फ्लाईकैचर, गोल्डन ओरियल , ग्रे बेलिड कूक्कू, कोंब डक, लैसर विस्टलिंग डक, स्पॉट बिलड डक, ओपन बिल स्टोर्क, सारस क्रेन, ग्लॉसी आइबिस, कॉलर्ड प्रेन्टिनकोल, गार्गेनि, ओरिएंटल हनी बजार्ड, पेंटेड स्निप, स्पॉटेड रेडशैंक को प्रमुख रहे। इस काउंट के साथ ही पैराडाइस फ्लाईकैचर का अलग से गणना हुई।

यह मध्य प्रदेश में प्रथम बार है जब राज्य पक्षी का अलग से डाटा जुटाया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 10 दूधराज पक्षियों को चिन्हित किया गया। जिसमें 6 नर एवं 4 मादा पक्षी है। यह पक्षी मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी है।कार्यक्रम के दौरान स्त्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. मनोज कुमार शर्मा, मानिक लाल गुप्ता, डॉ. संगीता राजगीर, डॉ. विपिन धोटे, मो. खालिक, अंकित चतुर्वेदी तथा डॉ. अपूर्वा लक्ष्मी उपस्तिथ थे।

ओरिएंटल कॉलेज में टेकफिक का आयोजन
भोपाल. ओरिएंटल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में टेकफिज का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय तकनीकी, सांस्कृतिक और खेल कार्यकम का समापन रविवार को किया गया। इसमें मुख्यअतिथि कमांडिग ऑफिसर चार एमपी गल्र्स बटालियन कर्नल अमरजीत वासदेव रहे। इस मौके पर चेयरमैन ओरिएंटल समूह प्रवीण ठकराल उपस्थित रहे। सचिव सैक अमन भारद्वाज ने बताया कि इस दौरान 26 कार्यक्रम हुए। जिसमें 3000 से करीब स्टूडेंट्स ने भाग लिया। जिसमें ओरिएंटल के शार्क टैंक, मॉक पार्लियामेंट और वर्चुअल डिजाइनिंग जैसे कार्यक्रम हुए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने फेस पेंटिंग, ट्रेजर हंट, रोडीज, फैशन शो, लेट्स नाचो जैसे कार्यक्रमों में भाग लिया। खेलों में क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल के मुकाबले खेले गए। अंत में मशहूर सिंगर अकासा सिंह का म्यूजिक नाइट कंसर्ट आयोजित किया गया।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News