Board Result 2024: यूपी, एमपी, पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक का बोर्ड रिजल्ट…यहां देखें अपडेट | Board Result 2024, UP Board Result, MP Board Result Update, Jharkhand | News 4 Social

7
Board Result 2024: यूपी, एमपी, पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक का बोर्ड रिजल्ट…यहां देखें अपडेट | Board Result 2024, UP Board Result, MP Board Result Update, Jharkhand | News 4 Social

Board Result 2024: यूपी, एमपी, पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक का बोर्ड रिजल्ट…यहां देखें अपडेट | Board Result 2024, UP Board Result, MP Board Result Update, Jharkhand | News 4 Social

झारखंड बोर्ड रिजल्ट (Jharkhand Board Result 2024)

झारखंड बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई पक्की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि अप्रैल महीने में ही रिजल्ट आएंगे। झारखंड बोर्ड ने 6 से 26 फरवरी 2024 के बीच परीक्षाएं आयोजित की थी, जिसमें करीब 8 लाख छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट संबंधित सभी जानकारी के लिए jacresults.com पर जाएं।

यह भी पढ़ें

वायरल यूट्यूबर ने शेयर की Board Exam की मार्कशीट, नंबर देख हो जाएंगे दंग

कब आएंगे यूपी बोर्ड के परिणाम (UP Board Result 2024)

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा (UP Board Exams) में 55 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 29,99,407 छात्रों ने भाग लिया। वहीं इंटर स्कूल की परीक्षा में कुल 25,25,308 छात्रों ने भाग लिया था। नतीजे जल्द ही जारी हो सकते हैं। upmsp.edu.in या upresults.nic.in वेबसाइट को देखते रहें।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट (Uttarakhand Board Result)

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। हालांकि, अब तक नतीजों के बारे में कोई अपडेट नहीं जारी किया गया है। पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो रिजल्ट मई महीने के अंत तक आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

नीट परीक्षा में बचे हैं बहुत कम दिन, फॉलो करें ये टिप्स

पंजाब बोर्ड रिजल्ट (Punjab Board Result 2024)

10वीं पंजाब बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 30 मार्च के बीच हुई थी। संभावना है कि रिजल्ट मई महीने के तीसरे हफ्ते तक आ सकते हैं। रिलीज होने के बाद इन्हें pseb.ac.in पर चेक करें।

एमपी बोर्ड रिजल्ट (MP Board Result 2024)

एमपी दसवीं कक्षा की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इस साल करीब 9 लाख छात्रों ने एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। वहीं बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 6 लाख छात्र शामिल हुए थे। अप्रैल महीने के अंत तक एमपी 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा हो सकती है। रिजल्ट संबंधित सभी जानकारी के लिए mpbse.nic.in पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें

इंजीनियर हैं तो इस पद के लिए करें अप्लाई, मिलेगी 1 लाख तक की सैलरी

पश्चिम बंगाल भी जारी कर सकता है रिजल्ट (West Bengal Result)

पश्चिम बंगाल की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 2 से 12 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी और वहीं 16 से 29 फरवरी के बीच 12वीं कक्षा की परीक्षाएं हुई थीं। हालांकि, अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं है। पिछले साल दसवीं के नतीजे मई महीने में जारी हुए थे। रिजल्ट देखने के लिए wbresults.nic.in पर जाएं।

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट (Maharashtra Board Result 2024)

महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से लेकर 26 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। अप्रैल महीने के अंत तक परिणाम आ सकते हैं। इन्हें देखने के लिए mahresult.nic.in और mahasscboard.in पर जा सकते हैं।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News