Delhi Monsoon: एक और तारीख… 16 दिन की देरी से चल रही मॉनसून एक्सप्रेस आज पहुंचेगी दिल्ली!

307

Delhi Monsoon: एक और तारीख… 16 दिन की देरी से चल रही मॉनसून एक्सप्रेस आज पहुंचेगी दिल्ली!

हाइलाइट्स:

  • दिल्ली में रविवार को भी नहीं पहुंचा मॉनसून, मिली एक और तारीख
  • मौसम विभाग ने आज मॉनसून के दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई
  • वेट बल्व टैंपरेचर की वजह से लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही गर्मी

नई दिल्ली
मॉनसून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 16 दिन की देरी से चल रही है। इसके आज राजधानी पहुंचने की संभावना है। सुबह से जबर्दस्त उमस और गर्मी के बीच लोगों को रविवार को भी मॉनसून की नई डेट ही मिली। अब 12 जुलाई को मॉनसून के दिल्ली पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। इस बीच दोपहर में आईएमडी ने बुलेटिन जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि राजधानी समेत चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि में भारी बारिश हो सकती है।

आज हो सकती है मॉनसून की घोषणा
हालांकि इस बुलेटिन के बाद आईएमडी ने यह भी साफ किया कि मॉनसून 24 घंटे में हुई बारिश के आधार पर डिक्लेयर किया जाता है। ऐसे में रविवार को बारिश होने पर उसकी घोषणा सोमवार दोपहर तक की जा सकती है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली का पूर्वानुमान बताने वाली एजेंसी की वेबसाइट पर शाम 7 बजे तक सोमवार के लिए हल्की बारिश का पूर्वानुमान ही था। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

Delhi Monsoon: तारीख पर तारीख मिल रही, दिल्ली को मॉनसून नहीं मिल रहा… जुलाई में लू ने तोड़ा 9 साल का रेकॉर्ड
रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 28.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। लेकिन लोगों को सबसे अधिक परेशानी अब नमी से हो रही है। नमी का स्तर 51 से 76 प्रतिशत तक दर्ज हुआ। नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री रहा।

जुलाई में उमस करेगी लोगों को परेशान
इस बीच स्काईमेट के महेश पलावत ने बताया कि राजधानी में मॉनसून जुलाई में अब कमजोर रहेगा। दिल्ली समेत उत्तर भारत में मॉनसून के जुलाई में सामान्य से कम रहने की संभावना है। मॉनसून की शुरूआत भी कमजोर रहेगी। तेज बारिश के आसार फिलहाल नहीं है। ऐसे में बारिश के थमते ही जुलाई में उमस लोगों को काफी परेशान करेगी लेकिन तापमान कम हो जाएंगे। इसके विपरीत अगस्त और सितंबर में राजधानी में हल्की बारिश होगी। उत्तर भारत को छोड़ दें तो देश के अन्य हिस्सों में मॉनसून जुलाई में भी अच्छा रहेगा।

navbharat times -Delhi Monsoon 2021: दिल्‍ली समेत इन राज्‍यों में दस्‍तक देगा मॉनसून, IMD ने कहा- झमाझम बारिश नहीं
वेट बल्व टैंपरेचर की वजह से बर्दाश्त नहीं हो रही गर्मी
जुलाई में आखिर यह गर्मी सहन क्यों नहीं हो पा रही है। इसका सवाल है वेट बल्ब टैंपरेचर। यह लू से भी कहीं अधिक घातक है। उमस और गर्मी दोनों मिलकर इस स्थिति को बनाते हैं। पिछले कई दिनों से राजधानी इसी वेट बल्ब टैंपरेचर को झेल रहा है। 2017 की एक स्टडी के अनुसार दुनिया न सिर्फ गर्म हो रही है बल्कि हवा में नमी का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। व्यक्ति 35 डिग्री तक वैट बल्ब टेंपरेचर को भी झेल पाने में असमर्थ रहते हैं। कम तापमान में भी अधिक नमी होने पर व्यक्ति के लिए गर्मी को सहना दूभर हो जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार यदि तापमान 30 डिग्री है और नमी 90 प्रतिशत तो व्यक्ति के लिए इस तरह का मौसम सहना बहुत मुश्किल हो जाता है।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link