82 साल के हुए धर्मेंद्र, एक झलक उनके सफर पर

667

बॉलीवुड के ही मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र आज 82 साल के हो गए हैं। धर्मेंद्र का फिल्मी सफर किसी मसाला फिल्म से कम नही है। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में फिल्मफेर मैगज़ीन के न्यू टैलंट अवार्ड से एंट्री ली।

लुधियाना ज़िले के नसराली गाँव में हुआ जन्म

लुधियाना के केवल किशन सिंह देओल और सतवन्त कौर के घर धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसम्बर 1935 को हुआ था। उनके पिता एक स्कूल में हैडमास्टर थे और उनकी माँ ग्रहणी थी। उन्होने अपनी शुरुवाती पढ़ाई लुधियान से की।

image -

 

ऐसा शुरू हुआ फिल्मी सफर

1960 में उनकी पहली फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे आयी थी। इसके बाद 1960 से लेकर 1967 तक वो एक रोमांटिक हेरो की छवि में कम करते रहे। लेकिन इसके बाद उन्होने एक्शन रोल्स की तरफ मुड़ना शुरू किया और 1975 में शोले उनके फिल्मी सफर की पहचान बन गयी।

जय(अमिताभ बच्चन) और गब्बर(अमजद खान) जैसे दमदार किरदारों के बवाजूद लोग आज भी उनके वीरू के किरदार को सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं। फिर इस फिल्म के बाद तो जैसे उनपर एक्शन हीरो का स्थायी टैग लग गया।

धर्मेंद्र ने सिर्फ हिन्दी फिल्मों में ही नही बल्कि दुख भंजन तेरा नाम और दो शेर जैसी कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

फिल्में ही नहीं और भी बहुत कुछ किया

इसके अलावा धर्मेंद्र का अपनी बड़ी बेटी विजयता के नाम से विजेयता फिल्म्स करके एक प्रॉडक्शन हाउस भी है। इसी प्रॉडक्शन हाउस से 1983 में उन्होने बेताब के जरिये अपने बड़े बेटे सनी देओल को लॉंच किया था।

धर्मेंद्र ने 1990 में घायल का निर्माण भी किया जिसमे एक बार फिर सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने 7 फिल्मफेयर और 1 नेशनल अवार्ड जीता था।

फिर 1995 में उन्होने छोटे बेटे बोबबी को बरसात फिल्म में लॉंच किया।

 

प्यार किया तो डरना क्या

धर्मेंद्र की पहली शादी 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से हुई थी। लेकिन हेमा मालिनी के इश्क़ में वो इस तरह डूबे कि इस्लाम धर्म अपनाकर उनसे शादी करी। उनकी शादी के खिलाफ सबसे ज़्यादा हेमा मालिनी की माँ थी। वहीं उनके बड़े बेटे सन्नी देओल भी इस फैसले से खासे खुश नही थे।

मगर वो प्यार ही क्या जो जमाने के आगे झुक जाये। धर्मेंद्र ने अपने कैरियर की सबसे ज़्यादा हिट फिल्में हेमा मालिनी के साथ ही दी हैं।

 

 

image 1 -

सब बच्चे नहीं हैं फिल्मी दुनिया का हिस्सा

धर्मेंद्र की पहली पत्नी से उनके 4 बच्चे (2 बेटी और 2 बेटे) हैं। उन्होने अपनी दोनों बड़ी बेटियों अजेता और विजेयता की शादी विदेश में की है। वो दोनों हमेशा लाइम लाइट से दूर रही और फिल्मी दुनिया से कोई तालुक नहीं रखती हैं।

धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं और बतौर हीरो एक सफल पारी खेल चुके हैं।

अब तो सनी के बड़े बेटे कारण देओल भी फिल्मों में आने वाले हैं।

धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियाँ हैं। उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल ने कई बॉलीवुड फिल्में और टीवी शोज किए। मगर उनकी छोटी बेटी आहना देओल फिल्मों और लिमे लाइट से दूर ही रही।