इन 10 चीजों से महिलाओं को करें खुश

2195

वैसे, महिलाओं, युवतियों और नौजवान लड़कियों को कई तरीके से खुश किया जा सकता है। महिलाओं को हमेशा एक पुरूष से खुद को खुश करने वाली चीजों की उम्मीद रहती है। कभी उसके लिए तोहफे लाना, कभी उसे बाहर ले जाना और कभी उसका दामन चाहतों से भर देना इत्यादि। मगर कभी-कभी महिलाओं को खुश इतना भी आसान नहीं होता, जितना आसान मर्द समझते हैं। फिर भी इस लेख के माध्यम से आप 10 आकर्षक चीजों से वाकिफ होने जा रहे हैं, जिनसे आप किसी भी महिला को खुश करने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं।

1- मोहब्बत- हर शख्स मोहब्बत का भूखा होता है और खासकर महिलाएं। प्यार, प्रेम और मोहब्बत एक अहसास होता है, जो इंसान की आंखों में नजर आ जाता है। प्यार का मतलब जताना नहीं, अहसास करना होता है।

Female 2 -

2- सम्मान- वैसे पांच अक्षरों का यह शब्द दिखने में भले ही छोटा लगे, लेकिन इसका प्रभाव विशाल है। महिलाओं को खुश करने के लिए उनका सम्मान करना बहुत जरूरी है।

3- स्वतंत्रता- अगर, हम कैद में रहें या किसी को कैद में रखें तो हमें उनसे नफरत होने लगती है। इसलिए पति-पत्नी के रिश्ते में कभी भी आजादी पर पांबदी न लगाए। इससे आपके चरित्र के बारे में पता लगता है।

4- रोमांस करना- अगर आप रोमांटिक पुरूष नहीं हैं तो महिलाएं आपसे किनारा कर सकती हैं। इसलिए रोमांटिक फिल्में देखकर अपने अंदर रोमांस करने की प्रवृत्ति जागृत करें।

Female 1 -

5- औरतों को न घूरें-  अगर आप शादीशुदा हैं और पत्नी के साथ सार्वजनिक स्थलों पर इंजॉय करने के लिए जा रहे हैं तो होशियार और समझदार हो जाइए क्योंकि अगर इस दौरान आप दूसरी महिलाओं को घूरते हैं तो आपकी पत्नी में आपके प्रति गुस्से की भावना पैदा हो जाती है।

Female 3 -

6- ऐतिहासिक दिन याद रखें- जन्मदिन, शादी की सालगिरह या कोई खास दिन को याद रखना चाहिए क्योंकि इससे महिलाओं को अहसास होता है कि आप उसके लिए कितने अहम हों।

7- शारीरिक संबंध- शारीरिक संबंध बनाना इंसान के शरीर की जरूरत है और यह ध्यान रखें कि यौन गतिविधि करते वक्त आप दोनों संतुष्ट हो जाएं।

8- मुस्कुराहट रखें- हमेशा इस सलाह को अपने दिमाग में बैठा लो कि मुस्कुराता हुआ चेहरा महिलाओं का पल्लु खुशियों से भर देता है। हमेशा चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कान रखें।

Female 4 -

9- हास्य- महिलाओं को हास्य के जरिए भी खुश किया जा सकता है। इसलिए समय समय पर अपने हास्य कला के कौशल से महिलाओं को आप पर फिदा होने के लिए मजबूर कर दें।

10- विश्वास- किसी भी रिश्ते की बुनियाद विश्वास होती है। अगर आप अपनी पत्नी पर भरोसा करते हैं और खुद को भरोसे में लेते हैं तो वह आपको कभी धोखा नहीं देगी।

ये भी पढ़ें:  नियमित शारीरिक संबंध बनाने से बेहतर होती है महिलाओं की याद्दाश्त