Fifa: कहां है रोनाल्डो… एयरपोर्ट चला गया क्या, पुर्तगाल की हार पर बवाल काट रहे हैं मोरक्कन फैंस, गजब बेइज्जती हुई है

146
Fifa: कहां है रोनाल्डो… एयरपोर्ट चला गया क्या, पुर्तगाल की हार पर बवाल काट रहे हैं मोरक्कन फैंस, गजब बेइज्जती हुई है


Fifa: कहां है रोनाल्डो… एयरपोर्ट चला गया क्या, पुर्तगाल की हार पर बवाल काट रहे हैं मोरक्कन फैंस, गजब बेइज्जती हुई है

कतर: फीफा विश्व कप 2022 के क्वार्टरफाइनल में पुर्तगाल को मोरक्को के हाथों मिली 0-1 से हार के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस में मायूसी छाई हुई है। इस झकझोर देने वाली हार के बाद रोनाल्डो आंखों में आंसू और हताश होते हुए मैदान से बाहर निकले। इस दौरान कुछ ऐसे भी फुटबॉल फैंस थे जिन्होंने मोरक्को की जीत पर पुर्तगाल के खिलाड़ियों पर खूब फब्तियां भी कसी। खास तौर से स्टार प्लेयर रोनाल्डो को लेकर खूब ताने मारे गए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ मोरक्कन फैंस यह कहते हुए दिख रहे हैं कि रोनाल्डो कहा है। क्या वह एयरपोर्ट चले गए हैं। रोनाल्डो यहां क्यों दिखाई नहीं दे रहा है।


बता दें कि रोनाल्डो को मोरक्को के खिलाफ भी शुरुआत के लाइन अप नहीं रखा गया था। टीम के मैनेजर फर्नांडो सांतोष के इस फैसले की कड़ी आलोचना भी हुई थी। इस विश्व कप में रोनाल्डो के प्रदर्शन के देखें तो वह भी कुछ खास नहीं रहा है। वहीं 37 साल के रोनाल्डो को लेकर माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी विश्व कप भी है।

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार रोनाल्डो अपनी नेशनल टीम के लिए 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 विश्व कप में खेल चुके हैं लेकिन नॉकआउट स्टेज में उनका प्रदर्शन कभी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। हालांकि इसके बावजूद रोनाल्डो का करियर उपलब्धियों से भरा हुआ है।

कतर में पुर्तगाल और रोनाल्डो का फीफा विश्व कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा लेकिन जिस तरह का व्यवहार फैंस ने उनके साथ किया है उसे बिल्कुल भी सही नहीं ठहराया जा सकता है। रोनाल्डो का नाम लेकर विरोधी टीम के फैंस उन्हें अपमानित करने का कोई भी मौका नहीं रहे हैं।


दूसरे हाफ में मैदान पर आए रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो मोरक्को के खिलाफ दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे थे। हालांकि पहले हाफ में मोरक्को से पिछड़ने के बाद पुर्तगाल की टीम दूसरे हाफ में अपना असर नहीं दिखा पाई। वहीं रोनाल्डो भी टीम को मोरक्को से आगे नहीं कर पाए।

ऐसे में आखिरकार वही हुआ जिसका सबको डर था। एक बार फिर पुर्तगाल की टीम विश्व कप की खिताबी रेस से बाहर हो गई है और रोनाल्डो आंसुओं के साथ अपने करियर के अपने आखिरी विश्व कर में हिस्सा लेकर नम आंखों के साथ विदा लिए।

Fifa World cup: क्वार्टर फाइनल से पहले पुर्तगाल के सामने दोहरी चुनौती, रोनाल्डो पर फंसा है पेंच
navbharat times -FIFA World Cup Semi Final: अर्जेंटीना से फ्रांस तक, फीफा वर्ल्ड कप की सेमीफाइनिस्ट हुईं तय, जानें कब कौन किससे लेगा लोहा
navbharat times -FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल का सपना तोड़ मोरक्को ने रचा इतिहास, महान रोनाल्डो के करियर पर लगा सबसे बड़ा दाग





Source link