इंदिरा गाँधी की हत्या का मुख्य कारण ।

2671

भारत की प्रथम और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही इन्दिरा गांधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली नेहरू परिवार में हुआ था। नेहरू खानदान में जन्म लेने वाली इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू और इनकी माता कमला नेहरू थीं। वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। इन्दिरा को उनका “गांधी” उपनाम फिरोज़ गाँधी से विवाह के पश्चात मिला था। इनके पितामह मोतीलाल नेहरू एक प्रमुख भारतीय राष्ट्रवादी नेता थे।

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी। एक ऐसी महिला जो न केवल भारतीय राजनीति पर छाई रहीं बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वह विलक्षण प्रभाव छोड़ गईं। यही वजह है कि उन्हें लौह महिला के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है। 1984 में जब इंदिरा गाँधी की मौत से सारा राष्ट्र शौक में डूब गया। कैसे और क्यों हुई भारत की लौह महिला की हत्या ? आइयें जानते है ऐसे क्या कारण रहे भारत की पहली प्रधानमंत्री की हत्या के।