KL Rahul की जगह कौन… टीम इंडिया के पास टेस्ट में उपकप्तानी के लिए एक से बढ़कर एक तीन विकल्प
3. रविचंद्रन अश्विन
स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग माइंड में गिना जाता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में अश्विन का औदा भी काफी बड़ा है। उनके नाम टेस्ट में 450 से ज्यादा विकेट के साथ ही 5 शतक भी हैं। उनके पास आईपीएल में कप्तानी करने का भी अनुभव है। अश्विन 13 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें यह जिम्मेदारी मिल सकती है।
2. चेतेश्वर पुजारा
पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर जब रोहित शर्मा चोट की वजह से टेस्ट नहीं खेल पाए थे तो राहुल ने कप्तानी की थी। उस समय चेतेश्वर पुजारा उपकप्तान थे। 100 टेस्ट खेल चुके पुजारा ने हालांकि कभी टीम इंडिया की कप्तानी नहीं की है। उन्हें गिने चुने मौकों पर ही उपकप्तानी का मौका मिला है। लेकिन उनके पास यह जिम्मेदारी उठाने का अनुभव है। इसी वजह से पुजारा को यह मौका मिल सकता है।
1. श्रेयस अय्यर
28 साल के श्रेयस अय्यर टेस्ट में उपकप्तानी के सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। अय्यर के पास घरेलू मैचों में मुंबई के लिए कप्तानी करने के साथ ही आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव है। वह इंडिया ए के लिए भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं और भविष्य के कप्तान के रूप मे तैयार किया जा सकता है। 23 साल की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें कप्तान बनाया था। उन्होंने टीम को 7 साल बाद प्लेऑफ में पहुंचाया था। इसी वजह से उन्हें उपकप्तान बनाया जा सकता है।