LIVE Cricket Score IND vs WI 3rd ODI India vs West Indies LIVE IND vs WI: टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर

139


LIVE Cricket Score IND vs WI 3rd ODI India vs West Indies LIVE IND vs WI: टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत को पहला झटका लग गया है, अगली ही गेंद पर विराट कोहली भी लौट गए। रोहित 13 रन बनाकर आउट हुए जबकि विराट बिना खाता खोले आउट हुए। अल्जारी जोसेफ ने दोनों विकेट लिए।

CLICK HERE FOR LIVE SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

Fri, 11 Feb 2022 02:04 PM
Fri, 11 Feb 2022 02:03 PM

6 ओवर में भारत का स्कोर 19/2

भारत ने छह ओवर में दो विकेट गंवाकर 19 रन बना लिए हैं। शिखर धवन तीन रन और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। अलजारी जोसेफ ने शानदार गेंदबाजी की है और तीन ओवर में 10 रन देकर रोहित शर्मा और विराट कोहली को पवेलियन भेजा है।

Fri, 11 Feb 2022 01:53 PM

रोहित और विराट लौटे पवेलियन

अल्जारी जोसेफ ने भारत को एक ही ओवर में दो बड़े झटके दिए हैं। 3.3 ओवर में रोहित शर्मा 13 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। विराट कोहली इसके बाद दो गेंद पर बिना खाता खोले अल्जारी जोसेफ की गेंद पर शाइ होप को कैच थमाकर आउट हो गए।

Fri, 11 Feb 2022 01:41 PM

रोहित की ताबड़तोड़ शुरुआत

दो ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 14/0। रोहित शर्मा 13 और शिखर धवन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। रोहित अभी तक दो ओवरों के अंदर तीन चौके लगा चुके हैं। पहले ओवर में रोहित के खिलाफ वेस्टइंडीज ने डीआरएस लिया था, लेकिन गेंद बैट से नहीं लगी थी और रोहित बच गए थे।

Fri, 11 Feb 2022 01:10 PM

दोनों टीमों का प्लेइंग XI

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीजः शाइ होप, ब्रेंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, फैबियन एलेन, ओडियन स्मिथ, अलजारी जोसेफ, हेडन वॉल्श, कीमर रोच।

Fri, 11 Feb 2022 01:06 PM

भारत ने जीता टॉस

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत के प्लेइंग इलेवन में तीन अहम बदलाव किए गए हैं। दीपक हूडा, केएल राहुल और युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

Fri, 11 Feb 2022 01:01 PM

राहुल द्रविड़ ने मैच से पहले ऐसे बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

 

Fri, 11 Feb 2022 12:57 PM

‘मेरा फोकस अब योगदान देने पर’

शिखर धवन ने मैच से पहले कहा कि उनका फोकस अब प्रतिद्वंद्विता से ज्यादा टीम के लिए योगदान देने पर है। 

 

Fri, 11 Feb 2022 12:54 PM

पिच रिपोर्ट

दूसरे मैच के लिए जो पिच इस्तेमाल की गई थी, वही इस मैच में भी इस्तेमाल की जाएगी। पिच काफी हार्ड है, इससे स्पिनरों को मदद मिलेगी और साथ ही तेज गेंदबाजों को बाउंस और पेस मिलेगा। यह काफी अच्छी वनडे पिच है, बैटिंग के साथ यह पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होते जाएगी।

Fri, 11 Feb 2022 12:46 PM





Source link