Live-in Murder Jaipur चुन्नी से गला घोंटकर कर दी हत्या, लाश को कबंल ओढ़ाया… और फिर | Live in partner murder his partner in Jaipur | Patrika News
हत्याकांड को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। राजधानी की करधनी थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जयपुर
Published: February 24, 2022 12:40:21 pm
जयपुर
राजधानी से हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है। करधनी क्षेत्र के घर में रहने वाली एक लड़की की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद उसका प्रेमी वहां से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस अब छापे मारी कर रही है। हत्याकांड को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। राजधानी की करधनी थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
लिव इन रिलेशन
बीस दिन पहले ही कमरा किराये पर लिया था, हत्या कर कबंल ओढ़ा गया
दरअसल करधनी क्षेत्र में रहने वाले राजेन्द्र कुमार का आर्मी एरिया करधनी क्षेत्र में मकान है। मकान के दो हिस्से हैं। एक में राजेन्द्र अपने परिवार के साथ रहते हैं और दूसरे हिस्से को रेंट पर दिया गया है। करीब बीस से पच्चीस दिन पहले ही आरोपी विक्रम उर्फ पिंटू कमरा लेने आया था। वह करीब बीस साल की एक युवती जिसका नाम रोशनी है, उसे पत्नी बताकर वहां रह रहा था। कमरे का भाड़ा करीब दो हजार रुपए महीना तय हुआ था। विक्रम काम पर भी जाता था और शाम के समय वापस लौटता था। लेकिन मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे वह अपने मकान के नीचे दुकान के पास बैग लेकर खड़ा था। दुकान मालिक कैलाश यादव जो कि विक्रम उर्फ पिंटू को जानता था, उसने पूछा आज कहां जा रहे हो, तो पिंटू ने कहा कि वह प्रताप नगर में रहने वाली अपनी बहन के यहां जा रहा है। उसके बाद वह चला गया।
चुन्नी से तब तक गला भींचा, जब तक जान नहीं निकली,
बाद में अगले दिन यानि बुधवार को सवेरे उसने पड़ोस में रहने वाले मोहन लाल को फोन कर कहा कि पत्नी रोशनी फोन नहीं उठा रही। मोहन लाल ने अपनी बेटी गौरा को वहां भेजा और रोशनी के लिए कहा। गौरा वहां पहुंची तो रोशनी कंबल में सो रही थी, वह वापस आ गई। बाद में वापस पिंटू ने फोन किया और कहा कि पत्नी अब भी फोन नहीं उठा रही। इस पर पिता के कहने पर बेटी गौरा वहां गई तो कंबल हटाया तो चीखती हुई वापस दौड़ आई। बाद में गौरा की मां ने देखा तो पाया कि रोशनी के नाक काम मुंह से खून आया था और उसकी चुन्नी से उसका गला भींचा गया था। बाद में इस बारे में मकान मालिक को सूचना दी गई। रोशनी के बारे में जब पिंटू को फोन करना चाहा तो उसका फोन बंद आया। शव को पुलिस कस्टडी में लेने के बाद अस्पताल भिजवाया गया है। हत्या की धाराओं में विक्रम उर्फ पिंटू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि विक्रम उर्फ पिंटू दौसा का और युवती रोशनी मूलतः यूपी की रहने वाली है। दोनो के परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
अगली खबर