Lok Sabha Election: चुनावी रण तैयार, तीर-कमान थाम बीजेपी के ये दिग्गज, कांग्रेस भी साधेगी आदिवासियों पर 'निशाना' | Lok sabha election 2024 bjp congress target tribals in bhagoriya utsav election 2024 preparation mp politics | News 4 Social

7
Lok Sabha Election: चुनावी रण तैयार, तीर-कमान थाम बीजेपी के ये दिग्गज, कांग्रेस भी साधेगी आदिवासियों पर 'निशाना' | Lok sabha election 2024 bjp congress target tribals in bhagoriya utsav election 2024 preparation mp politics | News 4 Social

Lok Sabha Election: चुनावी रण तैयार, तीर-कमान थाम बीजेपी के ये दिग्गज, कांग्रेस भी साधेगी आदिवासियों पर 'निशाना' | Lok sabha election 2024 bjp congress target tribals in bhagoriya utsav election 2024 preparation mp politics | News 4 Social

दोनों दल गेर निकाल करेंगे शक्ति प्रदर्शन

इस साल लोकसभा चुनाव हैं। ऐसे में भगोरिया मेले के दौरान राजनीतिक रंग भी नजर आएंगे। भगोरिया मेले नेताओं के लिए जनसंपर्क का सबसे सशक्त माध्यम होते हैं। यहां बिना किसी प्रयास के हजारों की तादाद में ग्रामीण आते हैं। इस दौरान दोनों ही प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा के द्वारा गेर भी निकाली जाती है। इसके माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया जाता है। अभी से ही युवाओं की टोली ढोल-मांदल निकाल रही है। आदिवासियों की कुर्राटी भी गूंजने लगी है।

राजकीय पर्व जैसे मनाने की थी घोषणा

गत वर्ष आलीराजपुर में उत्सव में शामिल होने आए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजकीय पर्व की तरह भगोरिया उत्सव मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था ये परंपरा बनी रहे, ये लोक कला बनी रहे, ये जरूरी है। इसलिए आगे सरकार इस पर्व का पूरा इंतजाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भगोरिया को राजकीय पर्व और सांस्कृतिक धरोहर घोषित किए जाने की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी दी थी।

भाजपा के ये दिग्गज उतर सकते हैं मैदान में

भाजपा का फोकस आदिवासी जिलों पर है, उससे पूरी संभावना है कि झाबुआ या आलीराजपुर जिले में आयोजित भगोरिया उत्सव में सीएम डॉ. मोहन यादव आ सकते हैं। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय अजजा मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं के आने की भी बात कही जा रही है। वहीं मंत्री निर्मला भूरिया, वनमंत्री नागरसिंह चौहान सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस इन नेताओं के दम पर साधेगी निशाना

आदिवासी समुदाय हमेशा से कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक रहा है। इस उत्सव में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी आ सकते हैं। स्थानीय स्तर पर पूर्व विधायक और आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया, झाबुआ विधायक एवं युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया भी भगोरिया उत्सव में यही मौजूद रहेंगे।

कब, कहां लगेंगे भगोरिया मेले

18 मार्च – मोहनकोट, कुंदनपुर, रजला, बेड़ावा, आलीराजपुर, चंद्रशेखर आजादनगर, बड़ागुड़ा।

19 मार्च- पिटोल, खरड़ू बड़ी, थांदला, तारखेड़ी, बरवेट, बखतगढ़, आंबुआ, अंधारवड़।

20 मार्च – उमरकोट, माछलिया, करवड़, बोड़ायता, कल्याणपुरा, मदरानी, ढेकल, चांदपुर, बरझर, बोरी, खट्टाली।

21 मार्च – पारा, हरिनगर, सारंगी, समोई, चेनपुरा, फूलमाल, सोंडवा, जोबट।

22 मार्च- भगोर, बेकल्दा, मांडली, कालीदेवी, कट्ठीवाड़ा, वालपुर, उदयगढ़।

23 मार्च- मेघनगर, राणापुर, बामनिया, झकनावदा, नानपुर, उमराली।

24 मार्च- झाबुआ, ढोलियावाड़, रायपुरिया, काकनवानी, छकतला, सोरवा, आमखूंट, झीरण, कनवाड़ा, कुलवट।

ये भी पढ़ें : MP News : सोने सा महंगा हुआ लहसुन हाईटेक सुरक्षा, किसान बंदूक लिए कर रहे फसल की रखवाली

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News