Modi Cabinet: अश्विनी वैष्णव बने देश के नए रेल मंत्री, मोदी कैबिनेट में किसे मिला पेट्रोलियम, नागरिक उड्डयन मंत्रालय

394

Modi Cabinet: अश्विनी वैष्णव बने देश के नए रेल मंत्री, मोदी कैबिनेट में किसे मिला पेट्रोलियम, नागरिक उड्डयन मंत्रालय

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी कैबिनेट का विस्‍तार (Modi Cabinet Expension) कर चुके हैं। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में मंत्री शपथ ले चुके हैं। सबसे पहले नारायण राणे और उसके बाद सर्बानंद सोनोवाल ने शपथ ली। कुल 43 मंत्री आज मंत्रिपरिषद में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया है। अश्विनी वैष्णव को मोदी सरकार ने नया रेल और आईटी मंत्री बनाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे। अमित शाह गृह मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय का पोर्टफोलियो संभालेंगे।

यह भी पढ़ें:रेलवे ने की छह जोड़ी ट्रेन चलाने की घोषणा, चेक कीजिये आपकी ट्रेन तो नहीं

हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही वे शहरी विकास मंत्री भी बने रहेंगे। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से बीजेपी में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया देश के नये एविएशन मंत्री बनाए गए हैं। पुरुषोत्तम रुपाला को डेयरी और मत्स्य विकास मंत्रालय दिया गया है। पीयूष गोयल को कामर्स-उद्योग के अलावा कपड़ा मंत्रालय और फूड प्रोसेसिंग मंत्री का प्रभार मिला है। मोदी सरकार के नए कैबिनेट में गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है।

नए रेल मंत्री अश्विनी वैशनव के बारे में जानिए

आईआईटी कानपुर और व्हार्टन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई करने वाले अश्विनी वैष्णव पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। 50 साल के अश्विनी वैष्णव एमबीए करने के बाद भारत लौट आए थे जिसके बाद उन्होंने जीई ट्रांसपोर्टेशन और सिमंस लोकोमोटिव्स में काम किया। साल 2012 में अश्विनी वैष्णव ने कॉरपोरेट की नौकरी छोड़ दी और 3Tऑटो एवं बीजी ऑटो कंपोनेंट नाम की कंपनी शुरू की।

लोजपा नेता और रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस देश के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाये गए हैं। भारत के पूर्व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अब शिक्षा मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय दिया गया है। प्रह्लाद जोशी को संसदीय मामलों के मंत्रालय के साथ कोयला और खनन मंत्रालय दिया गया है। डॉ महेंद्रनाथ पांडेय को भारी उद्योग मंत्री बनाया गया है।

नारायण राणे को माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज मंत्रालय दिया गया है। देश के पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज के साथ आयुष मंत्रालय की जिम्मेदारी सर्बानंद सोनोवाल को सौंपी गई है। रामचंद्र प्रसाद सिंह अब भारत के इस्पात मंत्री बनाए गए हैंसर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय दिया गया है, जबकि मनसुख मांडवीय को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्री बनाया गया है. साथ ही उन्हें पर्यावरण मंत्रालय भी दिया गया है. इससे पहले श्रम विभाग संतोष गंगवार सम्भाल रहे थे।

भारत के केंद्रीय मंत्र‍िमंडल में तीन प्रकार के मंत्री होते हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तीन तरह के मंत्री होते हैं। कैबिनेट मंत्री पहले नंबर पर आते हैं. ये कैबिनेट के सदस्य मंत्र‍िमंडल का वो हिस्सा होते हैं जिन पर मंत्रालय का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी होती है।

यह भी पढ़ें: Dolly Khanna ने जून तिमाही में केमिकल बनाने वाली इस कंपनी के पांच लाख शेयर क्यों बेचे

LIC के सरल पेंशन प्लान से ऐसे होगा आपको फायदा

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News