Modi Govt 8 Years : मोदी सरकार की इस योजना से कम हुए दुष्कर्म, भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा का दावा | Modi Govt 8 Years: Rape reduced due to this scheme of Modi government | Patrika News

101

Modi Govt 8 Years : मोदी सरकार की इस योजना से कम हुए दुष्कर्म, भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा का दावा | Modi Govt 8 Years: Rape reduced due to this scheme of Modi government | Patrika News

लड़कियां अब कम छोड़ रही हैं स्कूल उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लड़कियों के स्कूलों के अपने दौरे और महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान महसूस किया कि लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर लड़कों की तुलना में अधिक थी। शोध से पता चला है कि ऐसा इसलिए था क्योंकि स्कूलों में शौचालय नहीं थे।

कई राज्यों में घटी दुष्‍कर्म की दर उन्होंने कहा कि ज्यादातर दुष्‍कर्म तब होते हैं, जब ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अंधेरे में शौच आदि के लिए बाहर जाती थीं। पात्रा ने कहा कि एक शौचालय कई पहलुओं से जुड़ा है, जिसमें गरिमा और स्वास्थ्य भी शामिल है। पात्रा ने कहा कि कई राज्यों में दुष्‍कर्म की दर में कमी आई है क्योंकि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को ‘इज्‍जतघर’ (शौचालय) दिया है। पात्रा ने कहा कि किसी ने कभी नहीं सोचा था कि एक प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए शौचालय के बारे में बात कर सकता है, लेकिन मोदी ने ऐसा किया। उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने शौचालय की बात की।

छह लाख से अधिक गांव खुले में शौच से मुक्‍त उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के छह लाख से अधिक गांव खुले में शौच से मुक्‍त हो गए हैं। मोदी सरकार की ‘जन धन’ खातों की योजना का हवाला दिया, जिसके माध्यम से 20 करोड़ महिलाओं को कोविड महामारी के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान की गई। पात्रा ने कहा कि वे ‘मूक मतदाताओं’ की श्रेणी का सबसे बड़ा ब्लाक हैं, जो पीएम मोदी को वोट देते हैं।

अब लाभार्थी तय करते हैं कौन आएगा सत्ता में मोदी सरकार के पिछले आठ वर्षों में राजनीतिक विमर्श में एक नया शब्द ‘लाभार्थी’ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पहले सरकारें मतदाताओं की जाति और धर्म और वंशवाद की राजनीति के आधार पर बनती थीं, लेकिन अब लाभार्थी तय करते हैं कि सत्ता में कौन आएगा।

आप के राज में 15 दिनों में एक मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में बाहर संबित पात्रा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस और आप पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि पंजाब में AAP के सत्ता में आने के सिर्फ 15 दिनों में अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार के कारण एक मंत्री को हटाना पड़ा, जबकि केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्षों में किसी भी कैबिनेट मंत्री के खिलाफ एक पैसे के भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की पिछली सरकार के ‘घोटालों’ की तुलना में मोदी सरकार विकास और कल्याण के लिए अनूठी योजनाओं के लिए जानी जाती है। भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि ‘घोटाले से योजना’ में यह बदलाव एक बड़ा बदलाव है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के आठ वर्षों में हुआ है और सभी को भारत को विश्‍वनेता बनाने के उनके प्रयास का समर्थन करने की जरूरत है।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News