narendra modi government cabinet expansion jyotiraditya scindia narayan rane Modi Cabinet Expansion: महाकाल का आशीर्वाद ले दिल्ली निकले सिंधिया, जानें हर अपडेट

462


narendra modi government cabinet expansion jyotiraditya scindia narayan rane Modi Cabinet Expansion: महाकाल का आशीर्वाद ले दिल्ली निकले सिंधिया, जानें हर अपडेट

भले ही मोदी सरकार की कैबिनेट में फेरबदल को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन अटकलें तेज हैं। यही नहीं कैबिनेट में शामिल होने संभावित नाम भी अपने संसदीय क्षेत्रों से निकल दिल्ली पहुंचने लगे हैं। एक तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर दिल्ली पहुंचे हैं तो वहीं महाराष्ट्र से नारायण राणे ने दिल्ली का रुख किया है। यही नहीं यूपी से लेकर बंगाल तक के कई और सांसदों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। आइए जानते हैं, मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा हर अपडेट…

Tue, 06 Jul 2021 05:28 PM

मणिपुर के आरके रंजन सिंह को भी मिल सकती है कैबिनेट में जगह, बुलाए गए दिल्ली

बीजेपी के सांसद आरके रंजन सिंह को भी कैबिनेट में जगह मिलने की खबर है। कहा जा रहा है कि उन्हें जेपी नड्डा ने कॉल करके दिल्ली बुलाया है। मणिपुर में भी अगले साल चुनाव होने वाले हैं। रंजन सिंह पूर्व सरकारी अधिकारी हैं और फिलहाल वन एवं पर्यावरण की संसदीय समिति का भी हिस्सा हैं।

Tue, 06 Jul 2021 05:24 PM

मंत्री बनने के सवाल पर चुप्पी साध गए सिंधिया

महाकाल के दर्शन के बाद सिंधिया ने कहा, ‘मेरा उज्जैन का दौरा समाप्त हो गया है और अब मैं दिल्ली जा रहा हूं। मैं अगले हफ्ते लौटूंगा।’ उन्होंने हालांकि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने की अटकलों पर औपचारिक रूप से चुप्पी बरकरार रखी और कहा कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

Tue, 06 Jul 2021 05:23 PM

सोनोवाल को सीएम की कुर्सी के बदले मिल सकता है केंद्र में मंत्री पद

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार से पहले मंगलवार को राजधानी पहुंच रहे हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता आरसीपी सिंह और लल्लन सिंह भी राजधानी की यात्रा कर रहे हैं। भाजपा की सहयोगी जद (यू) का अब तक मंत्रिपरिषद में कोई प्रतिनिधित्व नहीं था। बिहार से ही सुशील मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है।

Tue, 06 Jul 2021 05:22 PM

ज्येतिरादित्य सिंधिया भी आ रहे दिल्ली, लिया महाकाल का आशीर्वाद

कई नेता, जिनके बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें मंत्रिपरिषद में संभावित बर्थ के बारे में सूचित किया गया है, राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचने लगे हैं। वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर इंदौर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया के मंत्रिपरिषद का हिस्सा होने की उम्मीद है। वह मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हुए हैं।

Tue, 06 Jul 2021 05:21 PM

अपना दल की अनुप्रिया पटेल फिर बन सकती हैं मंत्री

भाजपा के एक अन्य सहयोगी अपना दल को भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह मिलने की उम्मीद है। अपना दल की अनुप्रिया पटेल पहले केंद्रीय मंत्री थीं। पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा की एक महत्वपूर्ण सहयोगी है, जहां कुर्मियों पर उसका दबदबा है।



Source link