Happy Navratri 2020 : इन नवरात्री Wishes से करे अपना त्यौहार जगमग

3146
happy navratri wishes
maa durga

Navratri Wishes Hindi 2020

नवरात्रि में बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। यह 9 दिनों तक चलने वाला उत्सव माँ दुर्गा के 9 दिव्य रूपों को समर्पित है; जिसे नवदुर्गा के नाम से भी जाना जाता है। भारत में नवरात्रि का त्यौहार हिन्दू धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार हैं। यह पूजा और व्रत विधि चैत्र मॉस के शुक्लपक्ष तिथि से प्रारम्भ होती हैं । यह त्यौहार देवी माँ का त्यौहार होता हैं, इसको पूरे भारत में सभी हिन्दू परिवारों में मनाया जाता हैं। यह त्यौहार पूरे नौ दिन चलता हैं, हर दिन अलग देवी माँ के प्रतिरूप की पूजा होती हैं और उनको प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखा जाता हैं अपने नवरात्रि उत्सव को और अधिक रंगीन बनाने के लिए; यहाँ कुछ नवरात्रि की शुभकामनाएँ,

  1. मां दुर्गा आपको और आपके परिवार को
    आशीर्वाद के 9 रूपों के साथ- प्रसिद्धि, नाम, धन,
    समृद्धि, खुशी, शिक्षा,
    स्वास्थ्य, शक्ति और प्रतिबद्धता के साथ आपकी जिंदगी को खुशियों से भर दे।
    हैप्पी नवरात्रि

2. देवी दुर्गा आपके सभी दुःख को हर ले और शक्ति के साथ आने वाली बाधाओं को दूर करने का साहस भी दे।

navratri images 2020
navratri images 2020


3. आपको जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने के लिए देवी दुर्गा शक्ति प्रदान करें
शुभ नवरात्रि!

4. स नवरात्रि अपने जीवन को
खुशी और समृद्धि स भरे।
आपको और आपके परिवार
नवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएँ

5. नौ दिव्य दिन आपके जीवन को हमेशा के लिए रोशन कर दे। यही है मेरी मनोकामना माँ से !
हैप्पी नवरात्रि

6. यं देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता
इस शोर भरी दुनिया में आपको शांति प्राप्त हो
जिंदगी के दुखों से लड़ने का साहस प्राप्त हो
माँ के आशीर्वाद से आपका जीवन जगमग हो उठे !

navratri images 2020
navratri images 2020

नवदुर्गा, नवरात्रि या दुर्गा पूजा कहें, लेकिन इन नौ दिनों में जो चहल-पहल और रौनक देश भर में दिखाई देती है वह माहौल और मन को सुकून देती है, हिन्‍दू धर्म में नवरात्रि का खास महत्‍व होता है। हर साल दो बार नवरात्र‍ि का त्योहार मनाया जाता है। जिन्‍हें चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें :शिवलिंग के बारे में नासा NASA की क्या राय है !

चैत्र नवरात्र से हिन्‍दू वर्ष की शुरुआत होती है और शारदीय नवरात्र अधर्म पर धर्म और असत्‍य पर सत्‍य की जीत का प्रतीक मानी जाती है। नवरात्रि और दुर्गा पूजा मनाए जाने की अलग-अलग वजहें हैं। मान्‍यता है कि देवी दुर्गा ने महिशासुर नाम के राक्षस का वध किया था। बुराई पर अच्‍छाई के प्रतीक के रूप में नवरात्र में नवदुर्गा की पूजा की जाती है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि साल के इन्‍हीं नौ दिनों में देवी मां अपने मायके आती हैं। ऐसे में इन नौ दिनों को दुर्गा उत्‍सव के रूप में मनाया जाता है।