सवाल 15 – जिन्दगी में क्या करना कठिन है ?

666
question-15

दोस्तों, एक बार फिर से आप लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए हम आपकी सेवा में हाज़िर हो गए हैं। आप में से कुछ बंधुओं ने सवाल किया है कि ‘जिन्दगी में क्या करना कठिन है’। इस सवाल का जवाब देने से पहले बता दें कि ज़िन्दगी में वैसे तो बहुत सी चीज़ें हैं, जिन्हें कर पाना किसी भी इंसान के लिए कठिन ही नहीं, बल्कि नामुमकिन है। फिर हमने यहां कुछ कार्यों का ज़िक्र किया है, जिन्हें कर पाना इंसान के लिए कठिन है।

Question -

1- निर्णय लेना – दरअसल, इंसान की ज़िन्दगी उसके द्वारा लिए गए निर्णयों पर चलती है। कई दफ़ा ज़िन्दगी से जुड़े अहम पहलुओं पर सही निर्णय लेकर इंसान अपनी ज़िन्दगी संवार सकता है और कई बार उसका ग़लत निर्णय उसे हमेशा के लिए बदनामी के कुएं में झोंक सकता है। इसलिए एक इंसान के लिए निर्णय लेना कठिन होता है।

2-  रिश्ते निभाना – धरती पर मौजूद हर इंसान की ज़िन्दगी सीमित होती है और इस छोटी-सी ज़िन्दगी में अपने रिश्तों को सही से नहीं निभाता। कभी दफा रिश्तों के धर्मसंकट में पड़कर इंसान ग़लत कर देता है और इसका पछतावा उसे हमेशा रहता है। रिश्ते निभाना कठिन है, लेकिन अगर नीयत साफ़ व श्रद्धा सच्ची हो तो हर रिश्ता निभ जाता है।

3- इंसानों की पहचान करना– कई बार इंसान ग़लत इंसान की पहचान कर धोखा खा लेता है और कई  इंसानों की यह तो समस्या होती है कि वे इंसानों की पहचान नहीं कर पाते। इसलिए इंसानों की पहचान करना मुश्किल है मगर इंसानों की पहचान करना ज़िन्दगी में ज़रूर सीखना चाहिए।

4-  करीबियों से दूर रहना– हम अपनी ज़िन्दगी में जिन लोगों के क़रीब रहते हैं, उनसे दूर जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में चाहकर भी हम उनसे दूर नहीं जा सकते हैं क्योंकि औसतन हर इंसान की ज़िन्दगी में कुछ गिने-चुने लोग ही होते हैं।

5- लत/आदत छोड़ना– जैसा हम सभी जानते हैं कि मनुष्य की ज़िन्दगी छोटी होती है, लेकिन इस छोटी-सी ज़िन्दगी में हमारी आदतें लंबी होती है और जल्दी से नहीं छूटती। ऐसे में अपनी आदत से पीछा छुड़ाना किसी भी इंसान के लिए कठिन होता है। एक बार किसी भी चीज़ की लत लग जाने के बाद उससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ज़रूरी है कि आप सोच-समझकर आदत बनाएं।

आशा करते हूं कि आप सभी को इस सवाल का जवाब मिल गया होगा। आप लोग ऐसे ही सवाल पूछते रहिए हम उन सवालों के जवाब आपको खोजकर देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में अपनी राय और कमेंट करके अपने सवालपूछ सकते है। इस सवाल को पूछने के लिए आपका धन्यवाद।