Rabri Devi Iftar Party : सीएम नीतीश की मौजूदगी में उड़ा बहू राजश्री की साड़ी का पल्लू तो ठीक करती नजर आईं राबड़ी देवी

193

Rabri Devi Iftar Party : सीएम नीतीश की मौजूदगी में उड़ा बहू राजश्री की साड़ी का पल्लू तो ठीक करती नजर आईं राबड़ी देवी

पटना: बिहार में रमजान के पवित्र महीने में सियासत भी खूब हो रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित करीब सभी राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। राजद ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था। इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार करीब 20 मिनट तक रहे। इस दौरान तेज प्रताप, तेजस्वी संग खुशनुमा माहौल में सीएम बात करते नजए आए। इफ्तार पार्टी में तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री भी शामिल थीं। राजश्री के लिए इस तरह के आयोजन का यह पहला मौका था। एक वक्त ऐसा आया कि राबड़ी देवी अपनी बहू के सिर का पल्लू ठीक करती नजर आईं।


दरअसल इफ्तार पार्टी में तेजस्वी यादव से उम्र में कई बड़े नेता भी शामिल थे। ऐसे में राबड़ी देवी समय समय पर अपनी बहू को भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों के बारे में बता रही थीं। एक वक्त ऐसा आया जब राजश्री के सिर पर पड़ा पल्लू हवा की वजह से हट गया। ऐसे में राबड़ी देवी आईं और उन्होंने बहू राजश्री के सिर का पल्लू संभाला। इस दौरान सास-बहू दोनों खिल-खिलाकर हंस पड़ी। वहां मौजूद सभी लोगों की नजरें इस नजारे पर थीं। बता दें, राजश्री क्रिश्चियन परिवार से संबंध रखती हैं।

बहू का पल्लू ठीक करतीं राबड़ी देवी

तेजस्वी यादव ने की सीएम नीतीश की आगवानी
इससे पहले सीएम नीतीश कुमार जब इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे तो उनकी आगवानी खुद तेजस्वी यादव ने की। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी और तेजप्रताप इस दौरान बात करते रहे। नीतीश के आलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान, भाजपा के शाहनवाज हुसैन सहित विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी शामिल हुए। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी पटना में नहीं रहने के कारण इस इफ्तार में शामिल नहीं हुए।

navbharat times -पांच साल पहले लालू के घर इफ्तार में गए थे नीतीश, एक महीने बाद उनके फैसले से हिल गया था देश…. फिर चौकाएंगे?
नीतीश के इफ्तार में आने पर कोई राजनीति नहीं: मीसा भारती
इधर, राजद की सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद के इफ्तार में पहुंचने को लेकर किसी राजनीति से इनकार किया। उन्होंने कहा कि इफ्तार के मौके पर सभी राजनीतिक दल के लोग पहुंचे हैं। इसमें राजनीतिक नहीं देखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य दलों के बुलावे पर हमलोग भी जाते हैं।

इनाम जीतने का सुनहरा मौका, यहां क्लिक कर इस आसान सर्वे के सवालों का दें जवाब

4 साल बाद राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे सीएम नीतीश
नीतीश करीब चार साल बाद राबड़ी देवी आवास पहुंचे हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी नीतीश से बात करती नजर आई। इस इफ्तार में तेजस्वी की पत्नी राज श्री यादव सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News