आज दिनांक 29 अगस्त 2020 शनिवार- भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 8-18 बजे तक रहेगी फिर द्वादशी तिथि शुरू होगी- पूर्वाषाढा नक्षत्र दोपहर 1-03 बजे तक रहेगा फिर उतराषाढा नक्षत्र शुरू होगा- आयुष्मान योग दोपहर 2-52 बजे तक रहेगा- भद्रा सुबह 8-17 बजे तक रहेगी- चंद्रमा आज दिनरात धनु राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 9-28 बजे से 11-03 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-13 बजे से 1-04 बजे तक रहेगा- शक्तिशाली त्रिपुष्कर योग दोपहर 1-03 बजे से कल सुबह सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-17 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 7-01 बजे होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | काम में मन लगेगा और नेए काम कि शुरुवात करने का मौका भी मिलेगा | आर्थिक लाभ के भी अवसर है | आज आप अपने मित्रो के साथ अधिक समय बितायेगे और खुलकर मौज मस्ती भी करेगे |
वृषभ- आपके लिए समय विपरीत हो गया है इसलिए आज संभलकर काम करे | आज लापरवाही और आलस किया तो आपको इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है | किसी दो पक्षों में बिच बचाव के लिए बिच में न पड़े | गवाही और उधारी देना हानि कारक होगा |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आप अपने प्रियतम का साथ पायेगे और विवाहित है तो आपके जीवनसाथी से खूब प्रेम प्यार और आकर्षण में बढ़ोतरी होगी | आज आप प्रिय के साथ घुमने फिरने भी जा सकते है और बाहर खाना पीना भी कर सकते है |
कर्क– आपके लिए आज का दिन सामान्य है और आपको यह तय करना पड़ेगा की आप किस काम को आसानी से कर सकते है और किसी काम को करने के लिए किसकी मदद लेनी पड़ेगी | आपके काम में अपनी लापरवाही से रुकावट हो सकती है जल्दबाजी से बचे |
सिंह-आपके लिए दिन अच्छी खासी सफलता वाला है | अनेक कार्यो को करने में आप सक्षम होंगे और आज आप नया काम शुरू करने की स्थति में भी बस आप अपने अन्दर होंसला जमा करे | आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है उसके कारन खुशिया बढ़ेगी |
कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा भी और कुछ तकलीफ वाला भी है इस तरह से आज आपको दोनों प्रकार की स्थतियो से गुजरना पड़ेगा | अब एक एक काम करे एक साथ आज बहुत काम न करे | अपनी सुख सुविधाओं पर ध्यान दे और उन्हें बढाए |
तुला- आपके लिए आज का दिन व्यवस्थित रूप से काम करके दिखाने का है कारन की आप कई बार सोच लेते है की हो जायेगा सब कुछ सही हो जायेगा लेकिन आज ऐसा नहीं चलेगा | आज दौड़ भाग में सफलता और लाभ दोनों की प्राप्ति होगी |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन परिवार की खुशियों और सुख सुविधा के विस्तार करने में सहायक सिद्ध होगा | आज आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा जिससे आर्थिक लाभ तुरत मिलेगा | यात्रा आदि में सावधानी रखे सामान का ध्यान रखे |
धनु- आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार सफलता से भरपूर है | राशी का चंद्रमा होने का लाभ उठा सकते है और कोई शुभ मांगलिक कार्य घर में सम्पन्न करवा सकते है | आज स्थायी सम्पति या वाहन आदि खरीदने के लिए शुभ दिन है |
मकर- आपके लिए अभी समय थोडा सा विपरीत हो गया हा लेकिन कोई बात नहीं आप इस बात को लेकर अधिक चिंतित न हो दो दिन बाद सब अपने आप वापस ठीक हो जायेगा | आज फालतू की खरीददारी में धन को बर्बाद न करे और उधार न दे |
कुम्भ- आपके लिए शुभ और लाभदायक दिन है | आज आप थोडा सा प्रयास करे आपके कार्यो को गति मिलना शुरू हो जाएगी |और आज धन लाभ के प्रबल योग भी बने हुए है तो आजकल में आपके हाथ में कुछ धन भी आएगा | सकारात्मक सोच रखे लाभ मिल जायेगा |
मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | अधिकारी वर्ग और बड़ो का साथ मिलेगा | आपके काम में रुकावट हो तो आज कुछ बदलाव करके पुनः शुरू करे जल्दी ही आपको सफलता मिल जाएगी | आज इधर उधर की छोटी मोटी यात्रा करना पड़ेगा |