Sadanand Singh Died : बिहार कांग्रेस के स्तंभ सदानंद सिंह का निधन, सियासी गलियारे में शोक की लहर

78


Sadanand Singh Died : बिहार कांग्रेस के स्तंभ सदानंद सिंह का निधन, सियासी गलियारे में शोक की लहर

हाइलाइट्स

  • बिहार कांग्रेस के स्तंभ सदानंद सिंह का निधन
  • पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन
  • सीएम नीतीश समेत सभी नेताओं ने जताया शोक
  • राजकीय सम्मान के साथ होगा सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार

पटना
बिहार के दिग्गज कांग्रेस नेता सदानंद सिंह नहीं रहे। बुधवार 8 सितंबर को उनका पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मूल रूप से भागलपुर जिले के रहने वाले 76 साल के सदानंद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से उनकोउनको इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सदानंद सिंह ने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

सीएम नीतीश और पूर्व सीएम मांझी ने जताया शोक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदानंद सिंह के निधन पर शोक जताया है। सीएम नीतीश के सदानंद सिंह से अच्छे निजी संबंध थे। अलग-अलग गठबंधनों के बावजूद जब भी नीतीश भागलपुर जाते थे तो उनका सदानंद सिंह के घर जाना तय रहता था। सीएम नीतीश ने ऐलान किया है कि सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। यहां पढ़िए नीतीश का शोक संदेश…
cm- 452Bihar News : पल-पल बदल रहे मौसम से पटना में बच्चे पड़ रहे बीमार, वायरल और निमोनिया से ऐसे बचाएं अपने नौनिहालों को
वहीं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी सदानंद सिंह के निधन पर शोक जताया है। मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि जीतन राम मांझी सदानंब बाबू के निधन से मर्माहत हैं। मांझी ने कहा कि सदानंद बाबू के निधन ने बिहार की राजनीति में एक ऐसा शून्य छोड़ दिया है जो कभी भर नहीं पाएगा।

तेजस्वी यादव ने भी जताया शोक
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सदानंद बाबू के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि ‘बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा। वो एक कुशल राजनेता थे। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’
navbharat times -Pitru Paksha 2021 : इस साल भी गया में नहीं लगेगा पितृपक्ष मेला, 19 सितंबर से सिर्फ पिंडदान करने की होगी इजाजत
कहलगांव से 9 बार जीते थे सदानंद सिंह
सदानंद सिंह भागलपुर ज‍िले के कहलगांव के विधानसभा से नौ बार जीतकर विधायक बने। सदानंद सिंह बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके थे। इसके अलावा वो ब‍िहार सरकार में स‍िंचाई मंत्री के पद को भी संभाल चुके थे। सदानंद बाबू भागलपुर ज‍िले के कहलगांव अनुमंडल में धुआवै के रहने वाले थे।



Source link