Sasaram News: कल हुई बमबाजी तो आज आग से हड़कंप, सासाराम में क्या हैं ताजा हालात?

38
Sasaram News: कल हुई बमबाजी तो आज आग से हड़कंप, सासाराम में क्या हैं ताजा हालात?

Sasaram News: कल हुई बमबाजी तो आज आग से हड़कंप, सासाराम में क्या हैं ताजा हालात?


पटना: बिहार के सासाराम में सोमवार को तड़के बमबाजी से हड़कंप मच गया था। तुरंत ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ। उपद्रवियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच मंगलवार सुबह-सुबह आग (Bihar Fire News) लगने का मामला सामने आया। घटना एक झोपड़ी की है, जहां अचानक आग लग गई। तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को हुई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा। रोहतास डीएम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। साथ ही उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

बादशाही पुल के पास घटी घटना

सासाराम में प्रशासन के तमाम सतर्कता के बीच झोपड़ी में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। मामला बादशाही पुल के पास की है। यह आग कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं हो सकी है। हालांकि, इस घटना के बाद तनाव की स्थिति जरूर बन गई। हालांकि, प्रशासन पूरी तरीके से इस मामले को देख रहा है। आगलगी की घटना के बाद दमकल की गाड़ियों ने नगर थाना क्षेत्र बादशाही पुल के पास पहुंच कर तुरंत प्रभावित जगह की आग बुझा दी।

Bihar Top 10: नालंदा में खुली दुकानें तो सासाराम में झोपड़ी के अंदर आग से हड़कंप, जानिए बिहार की बड़ी खबरें

1 दिन पहले हुआ था धमाका

नगर थाना क्षेत्र के ही मोची टोला मोहल्ला में 1 दिन पहले करीब 4:30 बजे भोर में बमबाजी की घटना सामने आई थी। हालांकि, प्रशासन ने इसे पटाखा बताया। अगले दिन लगभग उसी समय पर बादशाही मोहल्ले में भी अगलगी की घटना सामने आई। जिससे इलाके में तनाव है मगर स्थिति नियंत्रण में है। इस बीच लगातार सुरक्षाबलों का प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च चल रहा। इलाके में हर छोटी बड़ी घटना पर पुलिस प्रशासन की पैनी निगाह है।

Navbharat Times -Sasaram Violence: सासाराम में फिर बमबाजी, RAF जवानों के फ्लैग मार्च के बीच घटना, SSB को भी बुलाया गया

क्या बोले डीएम धर्मेंद्र कुमार

झोपड़ी में आग लगने की घटना पर रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह तकरीबन चार बजे के आसपास पेट्रोलिंग टीम को इसकी सूचना मिली। घटनास्थल पर जाकर देखा गया तो विद्युत स्पार्क के कारण आग लगी थी। अग्निशमन और बिजली विभाग को तुरंत सूचना दी गई और आग पर काबू पा लिया गया। डीएम धर्मेंद्र कुमार ने अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है।

Navbharat Times -Bihar Top 10 News: सासाराम-नालंदा में हुई हिंसा पर अमित शाह ने की राज्यपाल से बात, अर्धसैनिक बल तैनात… पढ़ें बड़ी खबरें

44 उपद्रवी अरेस्ट, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

जिलाधिकारी ने आगे बताया कि अब तक कुल 44 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। 9 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। साथ ही 29 चयनित स्थानों पर पुलिस बल के साथ अधिकारी 24 घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित इलाकों में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। एसएसबी, RAF, बीएमपी, एसटीएफ और जिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जहां किसी भी तरह की सूचना मिलने पर रैपिड एक्शन लिया जा रहा है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News